Money Laundering Case: बड़ा सा काला बैग लेकर पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, देखें VIDEO

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में रेग्यूलर जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच चुकी है. एक्ट्रेस व्हाइट और ब्लैक कलर के आउटफिट पहने दिखाई दी. वीडियो में जैकलीन के हाथ में एक बड़ा सा बैग भी देखा जा सकता है.
जैकलीन फर्नांडीज का नाम जबसे सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है, तब से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब एक्ट्रेस दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची है. जहां अदालत आज उनकी ओर से दायर जमानत याचिका पर दलीलें सुनेगी. इसी मामले में ईडी में भी अभिनेत्री को कई बार पूछताछ के लिए तलब किया है. बीते दिनों सुकेश संग कई तसवीरें भी वायरल हुई थी. जिसके बाद जैकलीन ने प्राइवेसी मांगी थी. कहा तो ये भी जा रहा था कि जैकलीन सुकेश के प्यार में थी और वह उनसे शादी करना चाहती थी.
आपको बता दें कि जैकलीन जैसे ही पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची. उनके साथ बॉडीगार्ड चल रहे थे. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लैट पैंट्स पहने थे. वहीं उनके हाथों में काले रंग का काफी भारी बैग देखा जा सकता है. एक्ट्रेस बिना किसी से बात किए सीधे अंदर चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर जवाब पर भी विचार किया जाएगा. इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में फर्नांडीज को 50,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी. अंतरिम राहत 10 नवंबर तक दी गई थी.
#WATCH | Actor Jacqueline Fernandez arrives at Delhi's Patiala House Court in connection with the Rs 200 crore money laundering case involving conman Sukesh Chandrashekar.
The court will, today, hear arguments on the bail petition moved by her. pic.twitter.com/3U0FKVvwLl
— ANI (@ANI) November 10, 2022
Actor Jacqueline Fernandez arrives at Delhi's Patiala House Court in connection with the Rs 200 crore money laundering case involving conman Sukesh Chandrashekar.
Court will, today, hear arguments on the bail petition moved by her. pic.twitter.com/5slp08E7dy
— ANI (@ANI) November 10, 2022
सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी पूछताछ की थी. इसके अलावा मामले में निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया है. EOW ने जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से भी पूछताछ की थी. लीपाक्षी ने बताया, ” सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए. चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए.
Also Read: Money Laundering Case: जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए पटियाला कोर्ट में आज पेश होंगी जैकलीन फर्नांडीज
इस बीच,वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ राम सेतु में देखा गया था. हाल ही में, उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना के गाने रा रक्कम्मा में भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, बच्चन पांडे अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा के साथ भी दिखाई देंगी, जो 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










