Money Laundering Case: जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए पटियाला कोर्ट में आज पेश होंगी जैकलीन फर्नांडीज

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Nov 2022 8:03 AM

विज्ञापन

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की रेग्यूलर जमानत याचिका पर आज दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होनी है. बता दें कि इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में इंटरिम बेल दे दी थी.

विज्ञापन

जब से जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है, तब से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं. ईडी ने अभिनेत्री को मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए कई बार तलब भी किया है. एक्ट्रेस के कॉनमैन को डेट करने के कई किस्से सोशल मीडिया पर भी सामने आए, लेकिन जैकलीन ने हमेशा चुप्पी साधे रखी और प्राइवेसी मांगी. अदाकारा हाल ही में सुनवाई के लिए दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट के सामने पेश हुई थीं. जहां ट्रायल कोर्ट ने उन्हें इंटरिम बेल दे दी थी. ऐसे में आज एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस की दिल्ली कोर्ट में रेग्यूलर जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. एक्ट्रेस इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगी.

जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज की कानूनी टीम आज सुबह दिल्ली पहुंच जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि राम सेतु अभिनेत्री सुनवाई के समय पटियाला हाउस कोर्ट के सामने पेश होगी. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर जवाब पर भी विचार किया जाएगा. इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में फर्नांडीज को 50,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी. अंतरिम राहत 10 नवंबर तक दी गई थी.

https://www.instagram.com/p/CjVS4-zgwKo/?hl=en
नोरा फतेही, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना के नाम भी आए है सामने

सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी पूछताछ की थी. इसके अलावा मामले में निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया है. EOW ने जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से भी पूछताछ की थी. लीपाक्षी ने बताया, ” सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए. चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए.

https://www.instagram.com/p/ChHWcjWlsjQ/?hl=en
Also Read: Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट के बाहर से सामने आई तस्वीरें
इन फिल्मों में दिखेंगी जैकलीन

इस बीच,वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ राम सेतु में देखा गया था. हाल ही में, उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना के गाने रा रक्कम्मा में भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, बच्चन पांडे अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा के साथ भी दिखाई देंगी, जो 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola