Indian Idol विनर पवनदीप राजन की हॉस्पिटल से आई लेटेस्ट तसवीर, सिंगर को इस शख्स ने माथे पर चूमा, अरुणिता कांजीलाल से फैंस पूछने लगे सवाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 May 2025 10:00 AM

विज्ञापन

Pawandeep Rajan latest photo from hospital

Indian Idol 12: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का 5 मई को गंभीर एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. अब उनकी लेटेस्ट तसवीर सामने आई है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले राहत की सांस लेंगे.

विज्ञापन

Indian Idol 12: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हाल ही में बहुत बुरा एक्सीडेंट हो गया था. 5 मई को वह अपने दोस्त और ड्राइवर के साथ ट्रैवल कर रहे थे, तभी उनके कार का एक्सीडेंट हो गया था. इस घटना में सिंगर को बहुत गहरी चोट आई थी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें पवनदीप बहुत गंभीर हालत में दिखे थे. फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच उनकी लेटेस्ट तसवीर सामने आई है, जिसपर उनके चाहने वाले रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

पवनदीप राजन की हॉस्पिटल से आई लेटेस्ट तसवीर

पवनदीप राजन की हालत में अब सुधार आ रहा है. उनकी टीम ने उनकी दो फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. दोनों फोटोज में सिंगर अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. पवन हॉस्पिटल में बेड पर लेट दिख रहे हैं और उनकी मां प्यार से माथे को चूमती दिख रही है. दोनों के चेहरे पर स्माइल है और वह काफी हैप्पी दिख रहे हैं. तसवीर देखकर फैंस काफी भावुक हो गए और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अरुणिता कांजीलाल ने फैंस पूछने लगे पवनदीप राजन को लेकर सवाल

अरुणिता कांजीलाल ने अपनी बेहद खूबसूरत तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. फोटोज में वह काफी ग्लैमरस लग रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हर कोने में सुंदरता और हर कदम में ताकत खोजें. फोटोज वायरल होने पर यूजर्स उनके पोस्ट पर पवनदीप राजन को लेकर कमेंट करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैम पवन सर से आप मिली क्या. एक यूजर ने लिखा, पवनदीप सर के बारे में कोई अपडेट दीजिए. गौरतलब है कि इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता नजर आए थे, जहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई है. फैंस को लगता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा अपना अच्छा दोस्त ही बताया.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola