पवनदीप राजन की बहन ने चुप्पी तोड़ी, बोलीं- अस्पताल से वीडियो शेयर न करें, परिवार को होती है तकलीफ

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :06 May 2025 12:58 PM
विज्ञापन
Pawandeep Rajan sister Jyotideep appeal to fans

Pawandeep Rajan sister Jyotideep appeal to fans

पवनदीप राजन के एक्सीडेंट के बाद उनके अस्पताल के वीडियो वायरल हो गए, जिससे उनके परिवार वालों को काफी दुख पहुंचा. उनकी बहन ज्योतिदीप ने इंस्टाग्राम पर अपील की कि ऐसी तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें क्योंकि ये देखकर उनके परिवार और दोस्तों को दुख पहुंच रहा है.

विज्ञापन

इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन की कार का एक्सीडेंट सोमवार को हो गया. इस हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई और उनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. यह दुर्घटना 5 मई को उस वक्त हुई जब पवनदीप उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे. गजरौला के पास ड्राइवर राहुल सिंह को झपकी आ गई और उनकी गाड़ी सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई. डॉक्टर्स की मानें तो सिंगर की की हालत स्थिर बनी हुई है. इस बीच पवनदीप की बहन ज्योतिदीप राजन ने फैंस से खास अपील की है.

पवनदीप राजन की बहन ने फैंस से कहा- गुजारिश है कि…

पवनदीप राजन का जब एक्सीडेंट हुआ तब इस घटना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में वह हॉस्टिपल में दिखे और उनका डॉक्टर इलाज कर रहे थे. उनके परिवार वाले इन वीडियोज से खासा अपसेट दिखे. पवनदीप की बहन ज्योतिदीप ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोगों से ये वीडियोज शेयर ना करने के लिए कहा. उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, हमें दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि आज सुबह पवन का एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम आप सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि उनकी ऐसी हालत की कोई भी फोटो या वीडियो शेयर न करें, इससे उनके परिवार और दोस्तों को बहुत दुख होता है. सभी फैंस से गुजारिश है कि पवन के जल्द ठीक होने की दुआ करें.”

पवनदीप राजन हैं इंडियन आइडल 12 के विनर

इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन ने अपनी गायिकी से दर्शकों और फैंस को काफी इम्प्रेस कर दिया था. उन्होंने टॉप 5 में अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और शनमुख प्रिया को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया था. उन्हें इनाम में 25 लाख रुपये, ट्राफी और एक कार मिली थी.

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola