ePaper

Indian Idol 12 : MNS की चेतावनी के बाद आदित्य नारायण ने 'अलीबाग' कॉमेंट पर मांगी माफी, कहा अनजाने में गलती ...

Updated at : 26 May 2021 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Idol 12 : MNS की चेतावनी के बाद आदित्य नारायण ने 'अलीबाग' कॉमेंट पर मांगी माफी, कहा अनजाने में गलती ...

Indian Idol 12: राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा शो में महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाने के बाद इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने माफी मांगी है.

विज्ञापन

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा शो में महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाने के बाद इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने माफी मांगी है. मनसे चित्रपट सेना प्रमुख अमेया खोपकर ने सिंगिंग रियलिटी शो के निर्माताओं पर अलीबाग को खराब तरीके से दिखाने का आरोप लगाया और माफी की मांग की.

क्या है मामला

दरअसल, हाल में वीकेंड एपिसोड में आदित्य नारायण ने कंटेस्टेंट सवाई भट्ट से कहा, “क्या आप सोचते हैं कि मैं अलीबाग से आया हूं.” आदित्य नारायण की इसी लाइन पर मनसे चित्रपट सेना के मुखिया अमेया खोपकर ने आरोप लगाया कि आदित्य अलीबाग की छवि खराब की और उसका मजाक उड़ाया है.

https://www.instagram.com/p/CPSfJNQpSxD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5fadaf43-5277-4318-b0fa-282c49282877

इंस्टाग्राम पर भी माफी मांगी

वीडियो के अलावा आदित्य ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखित में भी माफी मांगी है. वीडियो में आदित्य लाल टी-शर्ट में दिख रहे हैं. वह वीडियो में हाथ जोड़कर कहते हैं, ” नमस्ते, तहे दिल और हाथ जोड़कर मैं अपने बेहद प्यारे अलीबाग और अलीबाग के भाई बंधुओं से क्षमा मांगता हूं. मुझे पता चला है कि अनजाने में ही सही पर मैंने उनका दिल दुखाया है। ऐसा करने का मेरा कोई उद्देश्य नहीं था और आपसे निवेदन है कि इसे अपने भाई की अनजानी भूल समझकर क्षमा कर देंगे. धन्यवाद.”

undefined

आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर लिखा,”अलीबाग के प्रति मेरा अपार प्रेम और सम्मान है. मेरी अपनी भावनाएं उस जगह, यहां के लोगों और इसकी मिट्टी से जुड़ी हई हैं.” मनसे ने ये भी कहा है कि आदित्य नारायण और मेकर्स को ‘इंडियन आइडल 12’ के आने वाले एपिसोड में माफी मांगे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola