Sumbul Touqeer Khan का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं 'इमली' एक्ट्रेस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jul 2021 10:45 PM
Sumbul Touqeer Khan Glamorous Photoshoot: सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) का सीरियल इमली अपनी दिलचस्प कहानी से फैंस का दिल जीत रही हैं. यह शो टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 शो में शामिल है. सुंबुल शो में इमली नामक लड़की का किरदार निभा रही हैं.
Sumbul Touqeer Khan Glamorous Photoshoot : सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) का सीरियल इमली अपनी दिलचस्प कहानी से फैंस का दिल जीत रही हैं. यह शो टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 शो में शामिल है. सुंबुल शो में इमली नामक लड़की का किरदार निभा रही हैं. वो पगडंडियां गांव की एक साधारण सी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसकी शादी जबदस्ती आदित्य से करा दी जाती है. हालांकि असल जिंदगी में सुंबुल काफी मॉडर्न हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ हॉट तस्वीरें साझा कीं हैं जिससे देखकर हरकोई दंग रह गया है.
इन तसवीरों में सुंबुल तौकीर खान उर्फ इमली बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं. सुंबुल ने इन ग्लैमरस तसवीरों से इंटरनेट तापमान बढ़ा दिया है. इन तसवीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है. वो फ्लोरल शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं देखने लायक हैं. उनकी इन तसवीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं. उन्होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया है.
https://www.instagram.com/p/CRvNioDLcKK/
बता दें कि, इमली यानी सुंबुल तौकीर खान आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म आर्टिकल 15’ में काम कर चुकी हैं. टेलीचक्कर के एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस से आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर उनके अनुभव के बारे में पूछा गया. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, वह अभिनेता को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित करती हैं और उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा.
https://www.instagram.com/p/COcBA_WLHR6/
सुंबुल तौकीर खान ने कहा था कि, आयुष्मान ने उनके लिए एक विशेष नाम रखा है जहां वह उन्हें फूल (Phool) के बजाय “जन्नत के फूल (Jannat Ke Fool)” कहते हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिल्म के सेट पर दोनों बहुत सारे गाने गाते थे, कभी हिंदी में और कभी उर्दू में. वो शॉट से पहले एक साथ सीन पढ़ते थे.
Also Read: Mouni Roy ने दिखाया अपना नागिन अवतार, काली साड़ी पहन धड़काया फैंस का दिल
सुंबुल ने यह भी बताया किया कि आयुष्मान उनकी प्रेरणा हैं, जहां से अभिनेता ने शुरुआत की है, और अभी जहां पर वो पहुंचे है, वो सराहनीय है. बता दें कि साल एक्ट्रेस ने 2011 में टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह इशारों-इशारों में नजर आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










