वेब सीरीज और फिल्में देखकर हो गए हैं बोर… तो OTT पर देख डाले ये पाकिस्तानी ड्रामा, मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jun 2024 11:01 AM

विज्ञापन

आजकल दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना काफी पसंद है. अगर आपने भी सभी लेटेस्ट सीरीज को एंजॉय कर लिया है, तो अब आप टाइमपास और एंटरटेनमेंट के लिए पाकिस्तानी ड्रामा को एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तानी ड्रामा ने अपनी आकर्षक और दमदार कहानियों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. आज हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म यूट्यूब, सोनी लिव और एमएक्स प्लेयर पर एंजॉय कर सकते हैं.

हमसफर
खिरद अहसान हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं और अपनी विधवा मां मैमूना के साथ एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते हैं. सीरीज उन्ही के इर्द-गिर्द घूमती है. आप इसे सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

zindagi gulzar hai
Zindagi gulzar hai

जिंदगी गुलजार है
पाकिस्तानी टीवी शो जिंदगी गुलजार है को सिद्दीकी ने निर्देशित किया है. सीरियल की कहानी कशाफ और जरून के इर्द-गिर्द घूमती है. यह सीरीज यूट्यूब पर जाकर देखी जा सकती है.

dastaan
Dastaan

दास्तान
‘दास्तान’ एक पाकिस्तानी टीवी सीरीज है, जो रजिया बट के 1971 के उपन्यास “बानो” पर आधारित है. भारत के विभाजन और पाकिस्तान के निर्माण के दौरान 1947 और 1956 के बीच सेट, यह लुधियाना की एक मुस्लिम लड़की बानो और उसके संघर्षों का वर्णन करता है. आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब बदलेगा… होस्ट अनिल कपूर ने गेम को लेकर दिया बड़ा हिंट, देखें VIDEO

tere bin
Tere bin

तेरे बिन
‘तेरे बिन’ एक पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जो 7वें स्काई एंटरटेनमेंट के तहत अब्दुल्ला कदवानी और असद कुरेशी द्वारा निर्मित है. सिराज-उल-हक द्वारा निर्देशित, यह 28 दिसंबर, 2022 से 6 जुलाई, 2023 तक जियो टीवी पर प्रसारित हुआ, जिसमें 58 एपिसोड थे. यूट्यूब पर इसे एंजॉय करें.

parizaad
Parizaad

परिजाद
‘परिजाद’ हाशिम नदीम द्वारा लिखित एक पाकिस्तानी टीवी सीरीज है, जो उनके उपन्यास पर आधारित है, शहजाद कश्मीरी द्वारा निर्देशित और मोमिना दुरैद प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. इसे हम टीवी पर एंजॉय किया जा सकता है.

sadqay tumhare
Sadqay tumhare

सदके तुम्हारे
माहिरा खान, सामिया मुमताज और अदनान मलिक स्टारर पाकिस्तानी सीरीज लेखक खलील-उर-रहमान कमर के जीवन से प्ररित है. आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Also Read- Commander Karan Saxena OTT: गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज इस ओटीटी पर होगी रिलीज, फ्री में देखने के लिए अभी नोट कर लें डेट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola