Hunterrr Re-Release: 3 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म री-रिलीज के लिए तैयार, IMDb पर मिली है इतनी रेटिंग
Hunterrr Re-Release
Hunterrr Re-Release: 2015 में रिलीज हंटर, 10 साल बाद वापस सिनेमाघरों में आ रही है. गुलशन देवैया और राधिका आप्टे अभिनीत और हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी और दर्शकों को पसंद आई थी.
Hunterrr Re-Release: हर्षवर्धन कुलकर्णी की ओर से निर्देशित हंटर साल 2015 में रिलीज हुई थी. 10 साल बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है. गुलशन देवैया, राधिका आप्टे और साईं ताम्हणकर स्टारर कॉमेडी फिल्म का बजट मात्र 3 करोड़ रुपए था और इस फिल्म ने उस वक्त 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसमें गुलशन देवैया ने एक कामुक की भूमिका निभाई थी. इसे IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग मिले है.
कब री-रिलीज हो रही है फिल्म हंटर
हंटर, 4 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी की पहली फिल्म थी. टेलर मेड फिल्म्स, फैंटम और शोरूम ने साथ मिलकर हंटर को प्रोड्यूस किया था. राधिका ने ‘हंटर’ को अपने करियर की “सबसे मजेदार फिल्मों” में से एक बताया. उन्होंने कहा, “जब मेरे पास स्क्रिप्ट आई, तो मुझे पता था कि मुझे यह फिल्म करनी है और इतने सालों बाद मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा फैसला था. फिल्म ने कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है और मुझे खुशी है कि यह सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है.”
गुलशन देवैया ने री-रिलीज को लेकर क्या कहा
गुलशन देवैया ने कहा, “2015 से हंटर फिल्म ने सिनेमा प्रेमियों से बहुत प्यार पाया है. एक बार फिर दर्शकों को इस प्यारी फिल्म को सिनेमाघर में देखने का मौका मिला है. सभी को फिल्म की 10वीं सालगिरह की शुभकामनाएं और मैं आप सभी से सिनेमाघर में मिलूंगा.” इसके बाद राधिका आप्टे ने इस फिल्म को अपने लाइफ की सबसे मजेदार फिल्म बताया. उन्होंने कहा, “जब मेरे पास स्क्रिप्ट आई तो मैं जानती थी कि यह फिल्म करनी है. इतने साल बाद फिल्म को री-रिलीज करना बहुत अच्छा फैसला है. मुझे खुशी है कि यह दोबारा रिलीज हो रही है.”
यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








