माथे की एक 'बिंदी' बनी इस एक्ट्रेस का सिग्नेचर स्टाइल, आज पहचानना भी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

एक काली बिंदी ने बना दिया पवित्र रिश्ता की अर्चना, फोटो इंस्टाग्राम

पवित्र रिश्ता' की 'अर्चना' बनकर अंकिता लोखंडे घर-घर में छा गईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल को दिलाने में उनके दादाजी की एक सलाह और माथे की 'काली बिंदी' का बड़ा हाथ था? जानिए अंकिता के ऑडिशन का दिलचस्प किस्सा, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'पवित्र रिश्ता' ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इस शो ने अंकिता लोखंडे को घर-घर में पहचान भी दिलाई. अर्चना के किरदार ने उन्हें टीवी की सबसे पसंदीदा बहुओं में शामिल कर दिया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस यादगार भूमिका को पाने के पीछे एक छोटी-सी काली बिंदी का भी खास योगदान था.

Ankita Got Pavitra Rishta Only Because She Wore a Black Bindi: एक काली बिंदी ने बना दिया पवित्र रिश्ता की अर्चना 

एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया था कि जब उन्हें 'पवित्र रिश्ता' के ऑडिशन के लिए बुलाया गया, तब उन्हें किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि शो की मुख्य नायिका एक मराठी लड़की है. ऐसे में उन्हें अपने दादाजी की एक बात याद आई. उनके दादाजी हमेशा कहते थे कि मराठी संस्कृति में लड़कियां बिंदी जरूर लगाती हैं. उनके समय में कम उम्र से ही लड़कियां साड़ी और बिंदी पहनती थीं. दादाजी अक्सर चाहते थे कि वह भी बिंदी लगाया करें. यही बात याद करते हुए अंकिता ने ऑडिशन के दिन अपने माथे पर एक छोटी-सी काली बिंदी लगा ली.

Audition Didn't Went Well, But She Got the Serial: ऑडिशन अच्छा नहीं था, पर मिल गया सीरियल 

दिलचस्प बात यह है कि अंकिता को खुद लगा था कि उनका ऑडिशन बहुत अच्छा नहीं गया. उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि उनका चयन होगा. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शो की निर्माता एकता कपूर को अंकिता का व्यक्तित्व और स्क्रीन प्रेजेंस पसंद आया. ऑडिशन के महज पांच दिन बाद उन्हें यह खबर मिली कि उन्हें अर्चना के रोल के लिए चुन लिया गया है. इस तरह एक साधारण-सी बिंदी उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गई.

Archana and Sushant Singh Rajput Chemistry: अर्चना और सुशांत की केमिस्ट्री बनी दर्शकों की पसंद

अर्चना का किरदार निभाने के बाद अंकिता की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उनकी और सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. दोनों की केमिस्ट्री ने शो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया और 'पवित्र रिश्ता' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल धारावाहिकों में शामिल हो गया.

Ankita Recalled Extensive Shooting: तीन महीने तक नहीं जा पाई थी घर

अंकिता ने यह भी बताया कि इस शो के दौरान उन्होंने बेहद कठिन मेहनत की. कई बार ऐसा हुआ कि लगातार शूटिंग की वजह से वह तीन महीने तक अपने घर नहीं जा सकीं. वह दिन-रात सेट पर ही रहती थीं और वहीं तैयार होकर शूटिंग करती थीं. उन्होंने खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने लगातार 148 घंटे तक काम किया, जिसे वह आज भी अपने करियर का सबसे कठिन लेकिन सबसे यादगार अनुभव मानती हैं.

आज भी जब 'पवित्र रिश्ता' की बात होती है, तो सबसे पहले अर्चना का चेहरा याद आता है. अंकिता लोखंडे के लिए यह सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ. 

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: अगर आपको हंसा पाए, तो यही हमारी जीत है… ग्रैंड फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे ने शेयर किया इमोशनल फेयरवेल वीडियो


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola