OTT पर अगर देख ली ये हॉरर फिल्में… तो रात में बिना हनुमान चलीसा पढ़ें नहीं आएगी नींद
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jun 2024 11:53 AM
HORROR-MOVIES
हॉरर दुनिया भर के सिनेमा में सबसे पॉपुलर जॉनर में से एक है, दर्शकों को डरावनी फिल्में देखना काफी पसंद है, वे वीकेंड्स में अपने दोस्तों के साथ इसे एंजॉय करते हैं और बाद में रातभर हर एक आहट से डरते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े होना तय है.
हॉरर फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है, हमारे बॉलीवुड में भी कई सारी ऐसी मूवीज है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े होना तय है. इसमें बिपाशा बसु की राज से लेकर 1920 शामिल है.

13बी
13बी’ मनोहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ एक नए घर में चला जाता है. यहां उसके साथ अजीबो-गरीब घटना शुरू होने लगती है. विक्रम कुमार की ओर से निर्देशित इस फिल्म में आर.माधवन और नीतू चंद्रा मुख्य भूमिका में हैं. यह डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है.

बुलबुल
‘बुलबुल’ एक बालिका वधू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में पावरफुल महिला बन जाती है और सब पर हावी होती है, लेकिन चीजें तब बदल जाती हैं जब उसके गांव में पुरुषों की संदिग्ध हत्याएं होने लगती हैं. फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
Read Also- Horror Films: रोंगटे खड़ी कर देंगी 2024 में आने वाली ये हॉरर फिल्में, जानिए कब-कहां देख सकते हैं आप

परी
‘परी’ रुखसाना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक झोपड़ी में जंजीरों से बंधी हुई पाई जाती है, जिससे हर किसी को लगता है कि वह दुर्व्यवहार की शिकार है. उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है, जो सुपरनैचुरल घटनाओं का अनुभव करता है. यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

1920
‘1920’ एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद एक नई हवेली में चले जाते हैं, लेकिन अचानक उसकी पत्नी पर एक प्रेत आत्मा का कब्जा हो जाता है. इसके सीन्स इतने डरावने है कि आपको हनुमान चलीसा पढ़ने की जरुरत पड़ जाएगी. मूवी को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

शैतान
अजय देवगन, आर.माधवन, ज्योतिका स्टारर शैतान एक फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके घर में एक अजनबी की एंट्री के बाद उनकी लाइफ उलट-पुलट हो जाती है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
Read Also- The Conjuring 2 से लेकर Twilight Saga तक, OTT पर एंजॉय करें रोंगेटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्में

छोरी
‘छोरी’ एक विवाहित जोड़े की कहानी को दिखाती है, जो मां बनने वाली होती है. जब वह गांव में आते हैं, तो उसे भूत-प्रेत दिखाई देते हैं. नुसरत भरुचा की मूवी को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

पिज्जा
ये फिल्म एक पिज्जा डिलीवरी बॉय माइकल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनु के साथ रहता है. उसके जीवन में तब बदलाव आता है, जब वह एक बंगले में पिज्जा पहुंचाता है, जहां डरावनी घटनाएं होने लगती है. यह डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

राज
ये फिल्म संजना और आदित्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी बचाने के लिए छुट्टियों पर जाते हैं. उसी दौरान संजना पर किसी आत्मा का साया मंडराता है. विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.
Read Also- साउथ की ये हॉरर फिल्में देखकर थर्र-थर्र कांपने लगेंगे आप, इस वीकेंड पर जरूर करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










