Cardi B ने तलाक फाइल करने के 1 महीने बाद दिया अपने तीसरे बच्चे को जन्म, कहा ‘सबसे सुंदर छोटी…’

Cardi B ने अपने तलाक फाइल करने के 1 महीने बाद पति ऑफसेट के साथ अपनी तीसरी बच्ची का स्वागत किया. उन्होंने इ���की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की और अपनी बेबी गर्ल को सबसे प्यारी छोटी सी चीज बताया.
Cardi B ने डाइवोर्स फाइल करने के 1 महीने बाद पति ऑफसेट के साथ अपनी तीसरी बच्ची का स्वागत किया. कार्डी बी ने बच्ची को 7 सितंबर को जन्म दिया था. लेकिन उन्होंने इसकी अनाउंसमेंट 12 सितंबर की रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @iamcardib पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दी है. हॉलीवुड रैपर और सिंगर कार्डी बी और ऑफसेट पहले से ही बेटी कल्चर और बेटे वेव के माता पिता हैं.
कार्डी बी का इंस्टाग्राम पोस्ट
कार्डी बी ने अपनी बेबी गर्ल के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि, “सबसे प्यारी छोटी सी चीज, 9/7/24.” इस पोस्ट की पहली तस्वीर में कार्डी बी अपनी नन्ही परी को पकड़े हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में रैपर के दोनों बच्चे अपनी छोटी बहन और पति ऑफसेट अपनी छोटी बेटी को पकड़े दिख रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अन्य तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वह कभी बच्ची को पुचकारते तो कभी उसे ब्रेस्ट फीडिंग करते दिख रही हैं.
Also Read: Justin Bieber संग तलाक की खबरों पर पत्नी हैली बीबर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों ने मुझे पहले दिन से…
कार्डी बी की प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट
कार्डी बी ने अपने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट 1 अगस्त को अपने पति ऑफसेट के साथ तलाक फाइल करने के घंटों बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है! मैं इस सीजन को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं, आपने मुझे और अधिक प्यार, और अधिक जीवन दिया है और सबसे बढ़कर मेरी शक्ति को नवीनीकृत किया है! मुझे याद दिलाया कि मैं यह सब पा सकती हूं.”
उन्होंने आगे लिखा कि, “आपने मुझे याद दिलाया है कि मुझे जीवन, प्यार और अपने जुनून के बीच कभी भी चयन नहीं करना है! मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और इस बात का इंतजार नहीं कर सकती कि आप मुझे क्या हासिल करने में मदद करें, आपने मुझे क्या करने के लिए प्रेरित किया. जीवन के उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का सामना करना बहुत आसान है, लेकिन आप, आपके भाई और आपकी बहन ने “मुझे दिखाया है कि क्यों इनसे आगे बढ़ना फायदेमंद है!”
कार्डी बी और ऑफसेट के रिश्ते के बारे में
कार्डी बी और ऑफसेट ने 2017 में शादी की थी. इस जोड़े ने कई बार निजी कारणों की वजह से अलग होने का फैसला लिया, जिसमें पहली बार उन्होंने साल 2018 में चीटिंग की खबरों के बीच किया था. फिर वे साल 2019 में अवार्ड शो के दौरान एक साथ आए, और 2020 में फिर से अलग हो गए. उस साल भी कार्डी ने डाइवोर्स फाइल किया था लेकिन उनकी इस अपील को खारिज कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










