बराक ओबामा को देख मुग्ध हो गईं केंडल जेनर

लॉस एंजिलिस : सुपरमॉडल केंडल जेनर व्हाइट हाउस में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेसपॉन्डेंट्स डिनर’ में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें देखकर मुग्ध हो गईं. ‘पिपुल’ पत्रिका के अनुसार, 20 वर्षीया मॉडल ने बताया कि वह अक्सर जब भी मशहूर हस्तियों से मिलती हैं तो जल्दी सामान्य नहीं हो पातीं […]
लॉस एंजिलिस : सुपरमॉडल केंडल जेनर व्हाइट हाउस में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेसपॉन्डेंट्स डिनर’ में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें देखकर मुग्ध हो गईं.
‘पिपुल’ पत्रिका के अनुसार, 20 वर्षीया मॉडल ने बताया कि वह अक्सर जब भी मशहूर हस्तियों से मिलती हैं तो जल्दी सामान्य नहीं हो पातीं और जब ‘व्हाइट हाउस कॉरेसपॉन्डेंट्स डिनर’ में उनका आमना सामना अमेरिका के शीर्ष नेता से हुआ तो वह शर्मा गईं.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऐसी शख्सियतों को देखकर अक्सर मुग्ध हो जाती हैं, उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह मेरे लिए अब तक का पहला मौका था.’ उन्होंने बताया कि ओबामा ने केंडल की सौतेली बहन किम कारदाशियां वेस्ट और उनके पति कान्या वेस्ट के बारे में पूछा, जिनसे वह कई बार मिल चुके हैं.
केंडल ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि मैं किम और कान्या को उनका अभिवादन कहूं. मैंने जवाब में कहा, ‘ठीक है’.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




