अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर छाया ''सिंड्रैला'' का जादू
Updated at : 16 Mar 2015 4:30 PM (IST)
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : जिन परियों की दंतकथाओं को सुनकर बचपन में लोगों को नींद आया करती थी उन्हीं में से एक ‘सिंड्रैला’ की कहानी पर इसी नाम से बनी डिज्नी की एक फिल्म ने उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. इस फिल्म का कलेक्शन लगभग सात करोड अमेरिकी डॉलर तक पहुंच […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : जिन परियों की दंतकथाओं को सुनकर बचपन में लोगों को नींद आया करती थी उन्हीं में से एक ‘सिंड्रैला’ की कहानी पर इसी नाम से बनी डिज्नी की एक फिल्म ने उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. इस फिल्म का कलेक्शन लगभग सात करोड अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है.
एस शोबिज की खबर के मुताबिक वर्ष 2014 में आई डिज्नी की ही ‘मेलफिसेंट’ के मुकाबले ‘सिंड्रैला’ को ज्यादा बेहतर ओपनिंग मिली है जबकि उसमें लिली जेम्स से बडी कलाकार एंजलीना जोली ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ‘मेलफिसेंट’ की ओपनिंग छह करोड 94 लाख अमेरिकी डॉलर रही थी.
इस फिल्म की नायिका लिली जेम्स ‘रैथ ऑफ द टाइटन्स’ में निभाए अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं. इस फिल्म की कहानी ‘सिंड्रैली’ की फेयरी टेल पर आधारित है. 1950 में डिज्नी ने इसी नाम से एक एनिमेटेड फिल्म भी बनाई थी. भारत में यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




