ePaper

जानें चार मई का इतिहास, आज ही के दिन हुआ था पहले ग्रैमी अवार्डस का आयोजन

Updated at : 04 May 2018 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
जानें चार मई का इतिहास, आज ही के दिन हुआ था पहले ग्रैमी अवार्डस का आयोजन

नयी दिल्ली : साल के बाकी दिनों की तरह चार मई ने भी कई घटनाओं के कारण इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. लंदन डेली मेल का पहला संस्करण चार मई को ही प्रकाशित हुआ था और आस्कर पुरस्कार देने वाली मोशन पिक्चर्स आटर्स एकेडमी की स्थापना भी अमेरिका में चार मई के दिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : साल के बाकी दिनों की तरह चार मई ने भी कई घटनाओं के कारण इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. लंदन डेली मेल का पहला संस्करण चार मई को ही प्रकाशित हुआ था और आस्कर पुरस्कार देने वाली मोशन पिक्चर्स आटर्स एकेडमी की स्थापना भी अमेरिका में चार मई के दिन ही हुई थी. साल का यह 124वां दिन कई और महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए भी जाना जाता है. कुछ चुनींदा घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.

1896 : लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित.
1924 : पेरिस में आठवें ओलिंपिक खेलों की शुरुआत.
1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया.
1980 : कोल माइंस डे की घोषणा.
1927 : अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए.
1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया.
1959 : पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ.
1975 : ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान कीगयी.
1979 : मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.
1980 : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने.
1983 : चीन ने परमाणु परीक्षण किया.


पढ़ें यह खबर :

भारत में भी जल्द चेहरा दिखा कर एयरपोर्ट पर मिलेगी एंट्री, जानें कैसे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola