ePaper

हिना खान ने ऑरेंज ड्रेस कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा,' आप किसी सीरियल में...'

Updated at : 18 Jan 2021 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान ने ऑरेंज ड्रेस कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा,' आप किसी सीरियल में...'

hina khan bold photoshoot in orange dress toofani senior hot and glamorous photos viral on social media fans says behad khubsurat aap ho bud : एक्‍ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आए दिन अपनी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो इंडस्‍ट्री की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और फैंशन सेंस को लेकर जानी जाती हैं. हमेशा उनका स्टाइल सबसे अलग और हटकर होता है.

विज्ञापन

Hina Khan bold Photo : एक्‍ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आए दिन अपनी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो इंडस्‍ट्री की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और फैंशन सेंस को लेकर जानी जाती हैं. हमेशा उनका स्टाइल सबसे अलग और हटकर होता है. हिना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उनकी कुछ जबरदस्त तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तूफानी सीनियर का बोल्‍ड अंदाज देखने लायक है. उनकी इस तसवीर पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं.

इन तसवीरों में हिना खान ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं. उन्‍होंने हाथ में ड्र‍िंक का ग्‍लास पकड़ रखा है. वह बालकनी में बैठी नजर आ रही हैं. उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. फैंस के साथ साथ सेलेब्‍स भी उनकी इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं. कुछ तसवीरों में वो आसमान को निहारती नजर आ रही हैं. कुछ देर पहले शेयर की गई इन तसवीरों को अब तक 167,813 व्‍यूज मिल चुके हैं जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CKI1-SDJMHq/

इन तसवीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्‍शन में लिखा,’ वो करो जो तुम्हारी आत्मा को चमका दे. आप सभी को हैप्‍पी संडे.’ एक यूजर ने एक्‍ट्रेस की तसवीरों पर कमेंट करते हुए लिखा,’ मैं आपका हर पोज कॉपी करता हूं, आप जबरदस्‍त पोज देते हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत हैं हिना खान.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैम आप किसी सीरियल में आओ.’ एक और यूजर ने लिखा,’ बेहद खूबसूरत तसवीर.’

https://www.instagram.com/p/CKGGMvFJ6gn/
https://www.instagram.com/p/CKB0-jopiWH/
https://www.instagram.com/p/CIUk1I3Jhev/

स्टार प्लस के सुपरहिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता से सबके दिलों पर राज करने वाली हिना खान ने हाल ही में इंटरटेंमेंट इडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो केक के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर हिना ने कैप्शन लिखा है हिना के बेमिसाल 12 साल. वैसे तो हिना अकसर सोशल मीडिया पर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिलता है.

Also Read: हिना खान, मौनी रॉय और सुरभि चंदना : किस ‘नागिन’ के हैं सबसे ज्‍यादा फॉलोवर्स, बोल्‍ड तसवीरों से बना रहीं दीवाना

गौरतलब है कि, हिना बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकी हैं, इसके बाद इस साल बिग बॉस सीजन 14 में वो सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ तूफानी सीनियर के रुप में नजर आईं थीं. पिछले साल एक्ट्रेस की फिल्म हैक्ड रिलीज की गई थीं. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था. हिना खान को प्रसिद्धी साल 2009 में शुरु हुए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर की पसंद बन गईं थीं. शो में नजर आए अक्षरा यानी हिना खान और नैतिक यानी करण मेहरा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

Also Read: नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्‍योति व्हाइट टॉप में दिखीं बेहद बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा- ‘आपको जितना भी…’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola