नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति व्हाइट टॉप में दिखीं बेहद बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा- 'आपको जितना भी...'
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Jan 2021 2:56 PM
Surbhi Jyoti Bold Photo : टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) बेहद ग्लैमरस हैं. आये दिन सुरभि अपनी तसवीरों से फैंस को क्लीन बोल्ड करती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो ब्लैक लेदर जैकेट में दिखी थी. इस अदा पर उनके चाहने वाले उनपर फिदा हो गए थे. अब एक बार फिर से उनके हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.
Surbhi Jyoti Bold Photo : टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) बेहद ग्लैमरस हैं. आये दिन सुरभि अपनी तसवीरों से फैंस को क्लीन बोल्ड करती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो ब्लैक लेदर जैकेट में दिखी थी. इस अदा पर उनके चाहने वाले उनपर फिदा हो गए थे. अब एक बार फिर से उनके हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.
सुरभि ज्योति इस तस्वीर में काफी खूबसरत लग रही है. इस तसवीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तसवीर में वो व्हाइट टॉप में कैमरे को देखकर पोज दे रही है. उनका यूं देखना फैंस को बेकरार कर रहा है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक स्माइली बनाया है. करीब 9 घंटे पहले शेयर की गई इस तसवीर पर अबतक 146,941 से ज्यादा लाइक्स आ चुके है.
https://www.instagram.com/p/CKKBtWoMCzd/
https://www.instagram.com/p/CKETd3CsnUS/
एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही है.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘आप मेरा प्यार हो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘अति सुन्दर.’ एक ने लिखा, ‘आपको जितना भी देख लूं, मन नहीं भरता.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी स्माइल जानलेवा है.’ वहीं, कई यूजर्स उनसे टीवी पर वापस आने के लिए कह रहे है.
इससे पहले सुरभि ज्योति की एक तसवीर वायरल हुई थी जिसमें वे व्हाइट टॉवेल लपेटे शीशे की सामने नजर आ रही हैं. वह खुले बालों में बला की खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस तसवीर से साफ है कि कुबूल है 2.0 की शूटिंग की है. उन्होंने #shootdiaries #quboolhai2.0 का इस्तेमाल किया है.
https://www.instagram.com/p/CIfMbPbMn6o/
https://www.instagram.com/p/CHfaTCysQn_/
बता दें कि, सुरभि ज्योति हाल ही में नागिन 3 के बाद नागिन 4 में दिखी थी. जबकि करण सिंह ग्रोवर ‘कसौटी जिंदगी के’ में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे थे. लेकिन उन्होंने इस शो को बीच में छोड़ दिया था. वहीं साल 2012 में सुरभि ज्योति ने ‘कबूल है’ टीवी शो के जरिए हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. ‘कुबूल है’ में निभाए ज़ोया फारुकी के किरदार के लिए उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए. इसके बाद सुरभि ने दर्जनों हिट टीवी शोज किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










