Happy Birthday Rajinikant: जब रजनीकांत की फिल्मों की वजह से थियेटर में सिक्के ले जाने पर लग गई थी पाबंदी
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2022 1:18 PM
Happy Birthday Rajinikant: सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. रजनीकांत का क्रेज फैंस के बीच काफी जबरदस्त है. उनके डायलॉग बोलने का अंदाज हो या फिर एक्शन करने का स्टाइल हर चीज दर्शकों को काफी पसन्द आती है.

सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. रजनीकांत का क्रेज फैंस के बीच ऐसा है कि जब उनकी फिल्में लगती है तो सिनेमाघरों के बाहर भीड़ लग जाती है. उन्हें फैंस भगवान मानते है.

दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक रजनीकांत का जादू लोगों पर चलता है. उनके बर्थडे पर सुबह से ही उनके चाहने वाले उनके नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है. एक्टर का बर्थडे फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता.

रजनीकांत से जुड़े ऐसे कई किस्से है, जिसमें फैंस का उनके प्रति दीवानगी साफ दिखती है. एक ऐसा किस्सा है जिसमें सिनेमाघरों में सिक्के ले जाने पर बैन कर दिया गया था. दरअसल, रजनीकांत जब पर्दे पर आते थे, तो उन्हें देख फैंस खुशी से सिक्के स्क्रीन्स पर फेंकने लगते.

एक साथ कई सारे सिक्के स्क्रीन्स पर पड़ने से सिनेमाघर के पर्दे फट जाते थे, जिसके बाद से ही साउथ भारत के थियेटरों में सिक्के ले जाने पर बैन लगा दी गई. थलाइवा के लिए फैंस के दिलों में अटूट प्यार है.

थलाइवा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले, उनकी पहली फिल्म एसपी मुथुरमन की फिल्म भुवन ओरु केल्विकुरी थी. एक्टर ने हिंदी, कन्नड़, मलायलम, बंगाली और अंग्रेजी में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










