Amitabh Bachchan Birthday: जब बिग बी की खुद्दारी धीरूभाई अंबानी के ऑफर पर पड़ गई भारी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Oct 2022 2:14 PM
#80saalbemisaalbachchan - अमिताभ को धीरूभाई अंबानी कुछ पैसों की मदद करना चाहते थे. यह रकम इतनी बड़ी थी कि इससे अमिताभ की सारी मुसीबतें दूर हो जातीं. लेकिन उस बुरे वक्त में भी बिग बी ने वह पैसा नहीं लिया. यह किस्सा अमिताभ ने खुद एक कार्यक्रम में सुनाया था.
Amitabh Bachchan Birthday Special: अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. 70 से 80 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देकर करोड़ों लोगों के दिलों पर छा जानेवाले सीनियर बच्चन का स्टारडम आज भी कायम है. लेकिन बॉलीवुड के बिग बी ने गर्दिश का दौर भी देखा है. 90 के दशक में जब बिग बी की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-एक कर औंधे मुंह गिरने लगीं थीं, तो उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं. इस बीच बिग बी की कंपनी एबीसीएल (ABCL) भी डूब गई और अमिताभ दिवालिया (Bankrupt) होने की कगार पर पहुंच गये थे. उस समय देश के जानेमाने कारोबारी धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) से अमिताभ के अच्छे रिश्ते थे. अमिताभ को धीरूभाई कुछ पैसों की मदद करना चाहते थे. यह रकम इतनी बड़ी थी कि इससे अमिताभ की सारी मुसीबतें दूर हो जातीं. लेकिन उस बुरे वक्त में भी बिग बी ने वह पैसा नहीं लिया. यह किस्सा अमिताभ ने खुद एक कार्यक्रम में सुनाया था.
यह बात साल 1999 की है, जब बिग बी की कंपनी एबीसीएल यानी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) को भारी नुकसान हुआ था. यह कंपनी फिल्म निर्माण, वितरण, इवेंट मैनेजमेंट, टैलेंट मैनेजमेंट और टेलीविजन मार्केटिंग का काम करती थी. मिस वर्ल्ड इवेंट को भारत लाकर यह कंपनी भारी कर्ज के बोझ तले दब गई थी. कंपनी की बनायी फिल्में भी कुछ खास नहीं कर पा रही थी. उस दौर को याद करते हुए अमिताभ ने बताया था कि उनके ऊपर लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था. उन्होंने कहा- मैं इस बात को कभी नहीं भूल सकता कि कैसे लेनदार हमारे दरवाजे पर आ जाते थे, गालियां और धमकियां देते थे.
Also Read: Amitabh Bachchan NetWorth: हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, हर साल कमाते हैं इतने रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd.) कंपनी की 40वीं वर्षगांठ पर अमिताभ बच्चन ने अपने कठिन दिनों के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि जब धीरूभाई को मेरी बुरी हालत का पता चला, तो उन्होंने अपने छोटे बेटे अनिल अंबानी (Anil Ambani) से कहा कि अमिताभ का बुरा वक्त चल रहा है, उन्हें कुछ पैसे दे दो. उस वाकये को याद करते हुए अमिताभ ने कहा था- अनिल मुझसे आकर मिले. वो मुझे जितना पैसा देना चाह रहे थे, उससे मेरी सारी परेशानी खत्म हो जाती. मैं उनकी उदारता पर भावुक हो गया. लेकिन मुझे लगा कि शायद मैं उनकी उदारता को स्वीकार नहीं कर पाऊं. भगवान की कृपा रही और समय बदला. मुझे काम मिलना शुरू हुआ और मैंने सारे कर्ज चुका दिये. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और फिल्म ‘मोहब्बतें’ से जोरदार वापसी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










