भारत में ड्रामा कम पड़ा तो पाकिस्तान पहुंचीं राखी सावंत, हानिया आमिर के ‘पाब्लो’ में आवाज सुन फैंस बोले- ये क्या कर दिया?
राखी और हानिया, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और पाकिस्तानी स्टार हानिया आमिर की दोस्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हानिया के पहले म्यूजिक वीडियो 'पाब्लो' में राखी सावंत के एक छोटे लेकिन दमदार वॉइसओवर ने गाने में ऐसी जान फूंकी है कि भारत से लेकर पाकिस्तान तक हर कोई बस इसी की चर्चा कर रहा है.
Rakhi Sawant Hania Amir Pakistani Song: राखी सावंत का नाम सामने हो और चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत एक बार फिर अपनी खास अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार उनका कनेक्शन पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर से है. दोनों की दोस्ती भले ही पुरानी हो, लेकिन हानिया के म्यूजिक डेब्यू में राखी की आवाज ने इस रिश्ते को एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया. खास बात यह है कि राखी को लेकर पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
हानिया के गाने में राखी की आवाज ने मचाया धमाल
हानिया आमिर ने सितंबर 2026 में अपने पहले गाने 'पाब्लो' से म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा. पंजाबी रैप स्टाइल के इस गाने में हानिया ने खुद को आलोचना करने वालों को जवाब देने का अंदाज अपनाया है. लेकिन गाने के आखिर में आने वाली राखी सावंत की आवाज ने अचानक पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
हनिया के इस गाने के यूट्यूब में हुए 2.8 मिलियन हुए हैं. इस गाने के लिरिक्स कुछ ऐसे हैं -
"हानिया मेरी जान, तुझे टेंशन नहीं लेनी, समझ गयी न, टेंशन नहीं लेनी. तुम्हारे चेहरे पर नूर हैं और तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं सारे. समझ गयी हानिया, डरना नहीं हैं... जो डर गया समझो मर गया. तुम हो शेरनी, तुम आगे बढ़ते रहो और इनका सामना करो".
राखी का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी मजेदार और एंटरटेनिंग लगा. कुछ प्रतिक्रियाओं में तो लोगों ने उनकी आवाज को गाने का सबसे खास हिस्सा तक बताया.
पाकिस्तान में भी राखी की चर्चा
राखी सावंत का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. हानिया के गाने को लेकर पाकिस्तान में भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और कई यूजर्स ने राखी की मौजूदगी पर प्रतिक्रिया दी. एक पाकिस्तानी कमेंटेटर ने तो गाने की आलोचना करते हुए यह तक कहा कि राखी की वजह से गाने में जान आई.

हालांकि, हर किसी की राय एक जैसी नहीं थी और कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने हानिया के गाने की आलोचना भी की. यानी राखी जहां भी पहुंचती हैं, अपनी मौजूदगी दर्ज करा ही देती हैं. हानिया के गाने में उनका छोटा सा वॉइसओवर भी इसी का उदाहरण है.
2025 में शुरू हुई थी राखी-हानिया की दोस्ती
राखी और हानिया की यह दोस्ती पिछले साल से चर्चा में है. 2025 में राखी ने सोशल मीडिया पर हानिया से मिलने और पाकिस्तान आने की बात कही थी. इसके जवाब में हानिया ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह उन्हें एयरपोर्ट से लेने आएंगी. दोनों की इस बातचीत ने उस समय भी खूब ध्यान खींचा था. हालांकि, राखी का पाकिस्तान जाना नहीं हो पाया.
">Rakhi Sawant shows love for Hania Aamir’s new song “Pablo,” and Hania’s reaction makes the moment even more special. Fans are loving this unexpected musical connection! ❤️🎶#HaniaAamir #Pablo #RakhiSawant pic.twitter.com/wyiQi0QDc4
— Shanawal Ali (@mehmoodchh) September 12, 2026
हानिया के बॉलीवुड डेब्यू को भी राखी ने किया था सपोर्ट
राखी पहले भी हानिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आ चुकी हैं. 2025 में जब हानिया आमिर की फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवाद चल रहा था, तब राखी ने फिल्म और हानिया का समर्थन किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर हानिया को बधाई देते हुए लोगों से फिल्म देखने और उन्हें सपोर्ट करने की अपील की थी.
यानी मामला सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं है. राखी और हानिया की दोस्ती पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रही है. बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस बार पाकिस्तान की पॉपुलर स्टार हानिया आमिर के म्यूजिक डेब्यू में अपनी आवाज देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका अंदाज कहीं भी लोगों का ध्यान खींच सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए