ePaper

गुरु रंधावा ने पूछा क्या मैं और शहनाज गिल एक साथ क्यूट लगते हैं, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

Updated at : 11 Jan 2023 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
गुरु रंधावा ने पूछा क्या मैं और शहनाज गिल एक साथ क्यूट लगते हैं, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

गुरु रंधावा और शहनाज गिल का सॉन्ग मून राइज रिलीज हो गया है. गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. अब गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा है कि क्या वो और शहनाज एक साथ क्यूट लगते हैं.

विज्ञापन

गुरु रंधावा और शहनाज गिल का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग मून राइज बीते दिनों रिलीज हुआ. गाने को फैंस का बेहिसाब प्यार मिल रहा है. वीडियो में गुरु और शहनाज का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है. अब गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस क्लिप में स्टार्स को एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है. इसके कैप्शन में उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उनकी और शहनाज की जोड़ी एक साथ क्यूट लगती है. अब दर्शक पोस्ट पर दिल छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं.

गुरु ने फैंस से पूछा क्यूट सा सवाल

गुरु की ओर से शेयर किए गए क्लिप में शहनाज और गुरु को एक दूसरे का हाथ थामकर हंसते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में शहनाज ने पिंक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जबकि गुरु ने व्हाइट पैंट के साथ नीली शर्ट पहनी थी. उन्होंने अपने गाने मून राइज को इस वीडियो के साथ जोड़ा और गाने को प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा. वीडियो शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ‘लोग कहते हैं कि हम साथ में क्यूट लगते हैं…क्या हम?

https://www.instagram.com/p/CnRJisXoU3x/
फैंस कर रहे कमेंट

उनके एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “आप दोनों की केमिस्ट्री (फायर इमोजी) बहुत हॉट है.” एक यूजर ने लिखा, ”सही सुना है आपने …..पर एक बात है शहनाज जिसके साथ होती है वो अच्छा ही दिखता है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शहनाज… आप निश्चित रूप से अतीत को अतीत की तरह रख सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं…शादी कर लो आप दोनों”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बिल्कुल! दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं. भले ही शहनाज इस गाने में इतनी स्टनिंग डीवा लग रही हों. #शहनाजगिल”.

Also Read: Moon Rise Song: गुरु रंधावा-शहनाज गिल की केमिस्ट्री ने लगाई आग, सिंगर संग कोजी दिखी पंजाब की कैटरीना कैफ
मून राइज के बारे में

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का मून राइज सॉन्ग गिफ्टी द्वारा निर्देशित किया गया है, और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है. गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. गाने को गुरु ने गाया, कंपोज और लिखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. इसमें पूजा हेगड़े, राघव जुव्याल और पलक तिवारी भी होंगे. यह फिल्म 2023 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola