चुनाव रैली के दौरान अचानक बिगड़ी Govinda की तबीयत, रोड शो छोड़कर लौटे मुंबई

Govinda
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा जलगांव में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अचानक एक्टर की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें रोड शो बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा.
Govinda: अभिनेता से नेत��� बने गोविंदा 16 नवंबर को चुनाव प्रचार करने के लिए जलगांव पहुंचे थे. यहां अचानकर एक्टर की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा.
गोविंदा रोड शो छोड़कर निकले मुंबई
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा जलगांव में मुक्ताईनगर, बोदवाड, पचोरा और चोपड़ा जैसे इलाकों में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान एक्टर की तबीयत बिगड़ने लगी. यह घटना उनके पैर में गोली लगने के ठीक एक महीने बाद हुई. कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने भीड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने और भाजपा, शिवसेना और राकांपा के सत्तारूढ़ गठबंधन को वोट देने का आग्रह किया. कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद गोविंदा हाल ही में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए थे.
गोविंदा के पैर में लगी थी गोली
अक्टूबर 2024 में बॉलीवुड अभिनेता ने गलती से अपने पैर में गोली मार ली थी. जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक्टर की सर्जरी हुई. कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि गोविंदा ठीक हो रहे हैं और जल्द ही डांस भी करेंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने हाल के महीनों में राजनीतिक वापसी की. वह 1980 और 1990 के दशक की फिल्मों में अपने बेहतरीन डांसिंग स्कील और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लव 86, स्वर्ग, दूल्हे राजा और पार्टनर जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
Also Read- Govinda को कब और कैसे लगी थी गोली, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद बताया पूरा सच, कहा ‘एक शो के लिए जा रहा…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










