Govinda को कब और कैसे लगी थी गोली, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद बताया पूरा सच, कहा ‘एक शो के लिए जा रहा…’

Govinda
Govinda ने 1 अक्टूबर को बंदूक की सफाई करने के दौरान गलती से अपने पैर में गोली लग गई थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच उनके परिवार के कई सदस्य और दोस्त उनसे मिलते हुए नजर आए.
Govinda: बॉलीवुड के बिंदास और चुलबुले एक्टर गोविंदा के साथ 1 अक्टूबर की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया था. दरअसल, एक्टर को गोली लगने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. इस बीच उनके परिवार के कई सदस्य और दोस्त उनसे मिलते हुए नजर आए. जबकि उनके फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के ठीक होने की लगातार दुआएं कर रहे थे. और आखिर तीन दिन बाद उनकी दुआएं कुबूल हुईं और एक्टर 4 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. इस बीच जहां सभी को उनके डिचार्ज होने की खुशी थी तो वहीं, कई तरह के सवाल भी थे कि आखिर कैसे और कब लगी गोविंदा को गोली. जिसपर आखिरकार एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है.
फैंस को शुक्रिया अदा किया
गोविंदा ने डिस्चार्ज होने के बाद बाहर आकर मीडिया से बात की और फैंस को शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा कि, “मैं देश के सभी लोगों को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं प्रशासन, पुलिस और माननीय शिंदे जी को खास तौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है. आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. जय माता दी.”
कैसे लगी गोविंदा को गोली?
गोविंदा ने आगे घटना पर बात की. उन्होंने कहा, ”यह एक गहरी चोट थी और जब यह लगी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ. ऐसा लगा जैसे कुछ हो गया हो. मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे.. वो गिरी और चल पड़ी..मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा.” उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें जुहू के अस्पताल लाया गया था.
क्या था पूरा मामला
गोविंदा को कथित तौर पर गोली तब लगी जब वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की बंदूक के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी वजह से गलती से गोली चल गई थी. उस वक्त बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं. गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें जुहू के अस्पताल पहुंचाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










