Govinda Health Update: गोविंदा को नॉर्मल वॉर्ड में किया गया शिफ्ट, बेटी टीना बोलीं- भगवान सचमुच दयालु हैं
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Oct 2024 8:30 AM
Govinda
मंगलवार की सुबह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के लिए मुश्किलों भरा रहा. एक्टर को गलती से गोली लग गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया. अब उनकी बेटी टीना ने बताया कि उनके पिता की हालत कैसी है.
Govinda Health Update: एक्टर गोविंदा के लिए 1 अक्टूबर का दिन मनहूस साबित हुआ. मंगलवार की सुबह 4:45 बजे एक्टर को गलती से गोली लग गई और जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद उनसे अस्पताल में मिलने शिल्पा शेट्टी, कश्मीरा शाह, सुदेश लेहरी, जैकी भगनानी, शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन पहुचे. बीते दिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था. अब गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने बताया कि उनके पिता की हालत कैसी है.
गोविंदा की बेटी ने दिया अपने पिता का हेल्थ अपडेट
गोविंदा क्रिटिकेयर अस्पताल में एडमिट है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. एक्टर की बेटी टीना आहूजा अपने पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थी और वहीं से निकलने के बाद टीना ने मीडिया को बताया कि, ”पापा ठीक हो रहे हैं. भगवान बहुत दयालु है. प्लीज उन्हें दुआओं और प्रार्थना में रखें. सबकुछ ठीक है. वो आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट हो गए है. वो अब स्वस्थ और खुश हैं.” वहीं, बीते दिन एक्टर की पत्नी सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए अपने पति का हेल्थ अपडेट दिया था.
मामा गोविंदा से मिलने पहुंची आरती सिंह
अपने मामा गोविंदा से मिलने उनकी भतीजी आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ हॉस्पिटल पहुंची थी. गौरतलब है कि एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने एअनआई से बात करते हुए बताया था, गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और तभी ये हादसा हुआ. एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमीरा में रख रहे थे और गन नीचे गिर गई और उनके पैर में गोली लग गई. डॉक्टर ने बुलेट निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है.
Also Read- Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट
Also Read- Govinda को गलती से लगी गोली या फिर थी कोई साजिश, पुलिस को संदेह, रिवॉल्वर भी हुई सीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










