Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Oct 2024 10:32 AM

विज्ञापन

Govinda

मंगलवार सुबह को बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर, जिसे जानकर फैंस घबरा गए. गोविंदा को घुटने में गोली लग गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने खुलासा किया है कि एक्टर कैसे घायल हुए.

विज्ञापन

Govinda Shot Update: एक्टर गोविंदा को मुंबई के जुहू स्थित उनके घर में गोली लग गई. ये घटना मंगलवार को सुबह 4:45 बजे के करीब घटी. गोविंदा घर से निकलने से पहले अपनी गन की सफाई कर रहे थे, तभी मिस फायर हुआ और उन्हें घुटने में गोली लग गई. उनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर आईसीयू में एडमिट है और डॉक्टर्स ने गोली निकाल दी है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि फिलहाल वो खतरे से बाहर है और घबराने की कोई बात नहीं है.

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दी यह अपडेट

गोविंदा को गोली लगने की खबर से फैंस काफी परेशान हो गए है. एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि, ”एक्टर और शिवसेना लीडर गोविंदा कोलकाता जाने के लिए रेडी हो रहे थे. एक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रखी, तभी वो उनके हाथ से गिर गई और गोली चली और पैर में लग गई. डॉक्टर ने गोली निकाल दी और उनकी कंडीशन ठीक है. अभी वह अस्पताल में है.” बता दें कि उनका इलाज क्रिटिकेयर अस्पताल में किया जा रहा है.

जानें कब होंगे गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि, “यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी.” उन्होंने बताया कि ये कोई गंभीर बात नहीं है. वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में है और वो मुंबई आ रही है. एक्टर की बेटी अपने पिता के साथ अस्पताल में मौजूद है. मैनेजर ने बताया कि घाव भरने में एक-दो दिन लगेंगे और उसके बाद ही अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा. वहीं, गोविंदा काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब है. इसी साल एक्टर शिवसेना पार्टी में शामिल हुए थे.

Also Read- Govinda Shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola