सड़क पर आ गए गोविंदा? भतीजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी

विनय आनंद और गोविंदा
Govinda Downfall: गोविंदा की आर्थिक स्थिति को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भतीजे विनय आनंद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 90 के दशक के सुपरस्टार आज भी लाखों कमा सकते हैं और उनके स्टारडम पर सवाल उठाना गलत है. जानिए विनय ने क्या कुछ कहा है?
Govinda Downfall: सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर कभी खत्म नहीं होता. हर कुछ महीनों में किसी ना किसी स्टार को लेकर नई कहानी गढ़ दी जाती है. इस बार चर्चा में हैं 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा. कुछ पोस्ट और पुराने क्लिप्स के आधार पर सोशल मीडिया पर यह कहा जाने लगा कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. लेकिन अब उनके भतीजे विनय आनंद ने इन दावों पर खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने इन दावों की सच्चाई बतायी है. जानिए उन्होंने गोविंदा की स्थिति को लेकर क्या कहा?
गोविंदा आज भी हैं सुपरस्टार
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान गोविंदा के भतीजे विनय आनंद ने साफ कहा कि ये सारी बातें बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि गोविंदा आज भी जहां खड़े हो जाएं, वहां लाखों रुपये कमा सकते हैं. “जो लोग उन्हें गरीब बता रहे हैं, वो गलत हैं. सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि गोविंदा सड़क पर आ गए… ये कैसी बातें हैं? वह 90 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं और फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये लेते थे.”
कभी गोविंदा फिल्म का लेते थे एक करोड़ रुपए
विनय ने यह भी याद दिलाया कि जब मुंबई के लोखंडवाला इलाके में 12–13 लाख रुपये में फ्लैट मिलते थे, तब गोविंदा एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते थे. “70–80 फिल्में करने के बाद उन्होंने जितना कमाया, उतना शायद ही किसी ने कमाया हो. ऐसे बड़े कलाकार के बारे में इस तरह की बातें करना सही नहीं है.” विनय ने अफवाहों के तेजी से फैलने पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ सनसनी फैलाने का काम करती हैं. “मैं जब भी सोशल मीडिया खोलता हूं, गोविंदा जी ही ट्रेंड करते नजर आते हैं. यही उनका स्टारडम है.” बता दें, गोविंदा ने 1990 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और हिट फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी. आज भी उनका नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों में शुमार है.
यह भी पढे़ं: इन 5 बड़े कारणों की वजह से ठंडा पड़ा गोविंदा का स्टारडम, कभी थे ‘हीरो No. 1’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




