Govinda को यूं अचानक गोली लगने पर पत्नी सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ महीने बाद…
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Oct 2024 12:55 PM
Govinda Health Update: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को बीते दिनों गोली लग गई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. दरअसल अभिनेता जब रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तो वह अनलॉक हो गया था और गोली चल गई. अब उनकी पत्नी सुनीता ने हेल्थ अपडेट दिया है.
Govinda Health Update: 1 अक्टूबर का दिन गोविंदा के फैंस के लिए काफी बुरा रहा, क्योंकि एक्टर को आकस्मिक गोली लगने से चोट लग गई. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन, सुदेश लेहरी, जैकी भगनानी जैसे सेलेब्स उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे. इस बीच, अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि अभिनेता की तबीयत ठीक हो रही है. उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया कि वो कुछ महीनों में फिर से डांस करना शुरू कर देंगे.
गोविंदा की पत्नी ने बताया कैसी है एक्टर की तबीयत
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्रिटिकेयर हॉस्पिटल के बाहर खड़े होकर एएनआई से बात की. उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता की हालत में काफी सुधार है. उन्हें आज नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और एक-दो दिन में छुट्टी भी मिल जाएगी. फैंस और जिन लोगों ने भी उनके लिए प्रार्थना की है, उनका शुक्रिया है.
गोविंदा के फैंस को लिए सुनीता ने क्या दिया मैसेज
सुनीता ने यह भी कहा कि कई फैंस अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मंदिरों और दरगाहों में प्रार्थना कर रहे हैं. मैं बोलना चाहूंगी फैन्स को आप लोग पैनिक मत होइए. सर एक दम ठीक है, कुछ महीने बाद सर फिर डांस वंस करने लगेंगे. बहुत बहुत धन्यवाद.
कैसे लग गई थी गोविंदा को गोली
बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि गोविंदा ने गलती से अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. यह घटना कथित तौर पर सुबह करीब 4:45 बजे हुई जब अभिनेता एक अपॉइंटमेंट के लिए बाहर जा रहे थे. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जब अभिनेता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तो वह गलती से गिर गई, जिससे गोली चल गई.
गोविंदा ने वॉयस नोट में क्या कहा था
इसके तुरंत बाद, गोविंदा ने प्रेस को एक वॉयस नोट भी जारी किया और कहा कि वह ठीक हैं. एक्टर ने बोला, “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप सभी के आशीर्वाद, गुरु की कृपा से बिल्कुल ठीक हूं. मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का, जिन्होंने मुझे ठीक किया. अभिनेता को इस सप्ताह के अंत में छुट्टी मिलने की संभावना है.
Also Read- Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट
Also Read- Govinda Health Update: गोविंदा को कहां लगी थी गोली, एक्टर के भाई ने डिस्चार्ज को लेकर कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










