Golmaal 5 को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- अच्छी स्क्रिप्ट के साथ ही फिल्म पर…

Updated:
विज्ञापन

Rohit Shetty announced Golmaal 5 in Son of Sardaar 2

Golmaal 5: गोलमाल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में दर्शकों ने कई बार देखी होगी. अब पॉपुलर निर्देशक रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने यह भी बताया कि मूवी के स्टारकास्ट कौन हो सकते हैं.

विज्ञापन

Golmaal 5: गोलमाल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है. साल 2006 में रोहित शेट्टी ने पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड का निर्देशन किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. बाद में 2017 में गोलमाल अगेन रिलीज हुई, जो इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म थी. इसमें अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, तब्बू, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े जैसे स्टार्स हैं. फैंस पांचवें पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

गोलमाल 5 को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में, सिंघम निर्देशक ने खुलासा किया कि वह सच में गोलमाल 5 बनाने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, अभी समय है. रोहित ने कहा कि गोलमाल सीरीज बनती रहेगी और ऐसा नहीं है कि वह फिल्म नहीं बनाएंगे. निर्देशक का दावा है कि वह अनिश्चित काल तक फ्रेंचाइजी पर काम करना जारी रखेंगे. हालांकि, अच्छी स्क्रिप्ट बनने में टाइम लगती है.

Also Read- Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- इसमें कॉमेडी के साथ सबको…

Also Read- Golmaal 5 को लेकर श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- अजय देवगन के साथ गोलमाल की अगली सीक्वल…

Also Read- Golmaal 5 की शूटिंग जल्द हो सकती है शुरु, अरशद वारसी की बात सुनकर खुशी के झूम उठेंगे फैंस

गोलमाल 5 के स्टारकास्ट को लेकर ये बोले रोहित शेट्टी

इसके अलावा सूर्यवंशी निर्देशक ने यह भी कहा कि गोलमाल फ्रेंचाइजी उनके दिल के करीब है. रोहित शेट्टी को न केवल इस कॉमेडी यूनिवर्स पर बल्कि अपनी कॉप फ्रेंचाइजी (सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी) पर भी गर्व है. इसी इंटरव्यू में जब रोहित से पूछा गया कि गोलमाल 5 में क्या वो किसी खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट को लेने की सोच रहे हैं, इसपर निर्देशक ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी फिल्म की टीम कभी रिप्लेस नहीं की जा सकती है और वह किसी और को कास्ट करने के बारे में सोच भी नहीं सकते.

सिंघम अगेन इस दिन होगी रिलीज

इस बीच, रोहित शेट्टी की इस साल एक बड़ी रिलीज सिंघम अगेन है. यह अजय देवगन की सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म है. मोस्ट अवेटेड फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज कलाकार हैं. चेन्नई एक्सप्रेस के बाद यह रोहित के साथ उनका दूसरा सहयोग है. कॉप एक्शन थ्रिलर 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स करेंगे खतरनाक स्टंट, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola