ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: ईशान-सवी की जिंदगी में जहर घोलेगा ये नया किरदार!आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 29 Nov 2023 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: ईशान-सवी की जिंदगी में जहर घोलेगा ये नया किरदार!आएगा बड़ा ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान से सुरेखा कहती है कि उसने ही उसे पाला और पोसा है. इसके बावूजद वह उसपर सवाल उठा रहा है. ईशान को अपनी गलती का एहसास होता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों टीवी पर राज कर रहा है. लीप के बाद सीरियल की कहानी दर्शकों का पसंद आ रही है और ये टीआरपी रेस में सबसे आगे है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशवंत, ईशान से पूछता है कि वह पूरे कॉलेज के सामने एक स्टूडेंट के साथ कैसे डांस कर सकते हैं. ईशान इसपर सवी का साइड लेता है और कहता है कि उसने जो किया कॉलेज की प्रतिष्ठा बचाने के लिए किया. सुरेखा उसकी बात सुनकर भड़क जाती है और कहती है कि वो हमेशा सवी-सवी करता रहता है. सुरेखा ने ईशान पर आरोप लगाया कि वह हमेशा सोचता है कि सवी सही है और दुर्वा गलत है. ईशान इसपर दुर्वा की हरकतों पर बात करता है. ये सुनकर सुरेखा ईशान को थप्पड़ मारती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान से सुरेखा कहती है कि उसने ही उसे पाला और पोसा है. इसके बावूजद वह उसपर सवाल उठा रहा है. ईशान को अपनी गलती का एहसास होता है और वो शांतनु से कहता है कि सुरेखा सही थी क्योंकि उसे पालने वाला कोई नहीं था. शांतुन सोचता है कि उसे सुरेखा का असली चेहरा सामने नहीं आया है अभी तक. वहीं, सवी मेस में खाना बनाते है. मेस मालिक उससे पूछता है कि वो किसके लिए खाना बना रही है. सवी कहती है कि वो एक दोस्त को ट्रीट देना चाहती है.

https://www.instagram.com/reel/Cz8XshoAUpY/?utm_source=ig_web_copy_link

ईशान को सवी ने संभाला

कॉलेज में ईशान अपने केबिन में खुद पर गुस्सा होता है. ईशान से कॉलेज में मिलने के लिए सवी आती है. शुक्ला उसे ईशान से मिलने के लिए मना करती है, लेकिन वो उससे मिलने चली जाती है. सवी देखती है कि ईशान ने अपने उंगलियों को चोट पहुंचा लिया है और वो प्राथमिक उपचार करती है. सवी उसे बैठाती है औऱ शांत करती है. वो उसे खाना खिलाती है. वहीं, अगले दिन पार्क में जॉगिंग करते समय ईशान अपने दोस्त प्रतीक से सवी के बारे में बात करता है. प्रतीक ईशान से सवाल करता है कि वो हर वक्त उसका नाम क्यों लेते रहता है. क्या उसके मन में सवी के लिए फीलिंग्स है. ईशान कहता है कि सवी सिर्फ उसकी स्टूडेंट है और इससे ज्यादा कुछ नहीं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: ईशान-सवी के गले में डालेगा वरमाला! सुरेखा-यशवंत के उड़ेंगे होश

रीवा की वापसी

कॉलेज में रीवा माइक पर ईशान को चिंटू कहती है और अपने दिल की बात कहती है. ईशान रीवा की आवाज सुनकर घोषणा कक्ष में आता है और रीवा को देखता है. रीवा उसे देखते ही उसे गले लगा लेती है. रीवा उससे कहती है कि वो उससे बहुत प्यार करती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा कहती है कि उसने उसे कॉलेज में खोजा, लेकिन वो उसे नहीं मिला. जिसके बाद रीवा ने माइक पर अनाउंस कर दिया. रीवा ईशान को आई लव यू कहती है औऱ गले लगती है. ईशान खुद को रीवा के हग से छुड़ा लेता है.

https://www.instagram.com/p/C0Je9Q4g2rB/

अब तक आपने देखा सीरियल में ये

गुम है किसी के प्यार में अबतक आपने देखा कि स्टेज पर ईशान को सवी के साथ परफॉर्म करते देख सुरेखा और यशवंत काफी शॉक्ड हो जाते है. डांस परफॉर्मेंस में ईशान और सवी के हाथ में वरमाला है. सवी ईशान से कहती है कि वह यह शादी अपनी मर्जी के खिलाफ कर रही है. और जब वह डॉक्टर बन जाएगी तो वह इस शादी से अलग हो जाएगी. जिसके बाद ईशान कहता है कि अब से उसे डॉक्टर बनाना उसका लक्ष्य है. शांतनु तुरन्त ईशा को वीडियो कॉल कर डांस दिखाता है. सुरेखा दुर्वा से पूछती है कि सवी कैसे डांस कर रही है और उसका डांस पार्टनर तो बीमार था ना. दुर्वा सुरेखा से कहती है कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola