Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: ईशान-सवी के गले में डालेगा वरमाला! सुरेखा-यशवंत के उड़ेंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: ईशान-सवी के गले में डालेगा वरमाला! सुरेखा-यशवंत के उड़ेंगे होश

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान और सवी के पास शुक्ला शाश्वत को लेकर आता है. ईशान बहुत कोशिश करता है कि शाश्वत जाग जाए, लेकिन वो नहीं जागता. ईशान कहता है कि देखकर लग रहा कि उसकी हालत काफी खराब है और वो डांस नहीं कर पाएगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. टीआरपी के मामले में सीरियल नंबर वन पर है और इसने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि आयुष सवी के डांस पार्टनर शाश्वत के साथ बदमाशी करता है. वो उसके पानी में कुछ मिला देता है ताकि वो उसके साथ डांस में हिस्सा ना ले सकें. ईशान, सवी से शाश्वत के बारे में पूछता है और उसके बाद हर कोई उसे खोजने लगते है. वहीं, दुर्वा और आयुष का डांस परफॉर्मेंस खत्म हो जाता है. शांतनु से निशिकांत अपनी बेटी को खुश देख उसकी तारीफ करता है. शुक्ला शाश्वत को खोजता है और उसे वॉशरूम से बाहर लेकर आता है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दुर्वा सवी का मजाक उड़ाती है क्योंकि वह अपने ही डांस परफॉर्मेंस में लेट से आ रही है. ईशान और सवी के पास शुक्ला शाश्वत को लेकर आता है. ईशान बहुत कोशिश करता है कि शाश्वत जाग जाए, लेकिन वो नहीं जागता. ईशान कहता है कि देखकर लग रहा कि उसकी हालत काफी खराब है और वो डांस नहीं कर पाएगा. वो सवी से कहता है कि उसे कुछ करना होगा. सवी के दोस्त कहते है कि वो उसकी मदद नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें डांस स्टेप नहीं पता. स्टेज पर अवनि सवी को डांस के लिए बुलाती है.

सवी-विराट की कहानी दिखाएंगे सवी-ईशान

स्टेज पर ईशान को सवी के साथ परफॉर्म करते देख सुरेखा और यशवंत काफी शॉक्ड हो जाते है. डांस परफॉर्मेंस में ईशान और सवी के हाथ में वरमाला है. सवी ईशान से कहती है कि वह यह शादी अपनी मर्जी के खिलाफ कर रही है. और जब वह डॉक्टर बन जाएगी तो वह इस शादी से अलग हो जाएगी. जिसके बाद ईशान कहता है कि अब से उसे डॉक्टर बनाना उसका लक्ष्य है. शांतनु तुरन्त ईशा को वीडियो कॉल कर डांस दिखाता है. सुरेखा दुर्वा से पूछती है कि सवी कैसे डांस कर रही है और उसका डांस पार्टनर तो बीमार था ना. दुर्वा सुरेखा से कहती है कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के हाथ आते-आते छूटा ये सीरियल, आयशा सिंह बोलीं- मुझे किसी बड़े प्रोजेक्ट…

ईशान ने शेयर की ये तसवीरें

ईशान और सवी डांस में सवी के माता-पिता की कहानी दिखाते हैं. वहीं, शक्ति अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भाविका शर्मा के साथ एक तसवीर पोस्ट की है. फोटो में शक्ति एक पुलिस अधिकारी की वर्दी में दिख रहे है, जबकि सवी अपनी मां सई के जैसे ड्रेसअप में दिख रही है. फोटो के साथ अभिनेता शक्ति ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “चोर-पुलिस.” इस तसवीर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हैंडसम पुलिस वाला.

अबतक आपने देखा शो में

ईशान कंपीटिशन शुरू होने के बाद स्टेज पर जजों का परिचय कराते हुए प्रतियोगिता की मेजबानी करते हैं. इस दौरन सवी को पता चलता है कि उसका डांस पार्टन है ही नहीं. वो अपने दोस्तों को उसे खोजने के लिए भेजती है. दूसरी तरफ सवी का डांस पार्टनर बाथरूम में गिर जाता है. वहीं, आने वाले एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि सवी और ईशान मिलकर सवी के माता-पिता विराट चव्हाण और साई जोशी के जीवन पर एक स्पेशल नाटक प्रस्तुत करेंगे. सावी इस स्किट में सईं का रोल प्ले करेंगी, जबकि ईशान विराट बनेगा. दोनों मिलकर सई-विराट की जिंदगी की कहानी एक बार दर्शकों के सामने लेकर आएंगे. ईशान भोसले कॉलेज का प्रोफेसर है और ऐसे में वो सवी के साछ नाटक में कैसे काम करेगा, दर्शक ये जरूर सोच रहे होंगे. दूर्वा और आयुष की एक बड़ी साजिश के कारण, ईशान सवी के साथ परफॉर्म करने के लिए आगे आता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola