Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: सवी-विराट की होगी वापसी! सवी के खिलाफ गहरी साजिश करेगा ये शख्स
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा ईशान कंपटीशन शुरू होने के बाद स्टेज पर जजों का परिचय कराते हुए प्रतियोगिता की मेजबानी करते हैं. इस दौरन सवी को पता चलता है कि उसका डांस पार्टन है ही नहीं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. इन दिनों ट्रैक में सवी और ईशान की कहानी दिखाई जा रही है. ईशान, सवी को अपना खाना खिलाता है और उसके हाथ पर लटे चोट पर पट्टी भी बांधता है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दुर्वा और उसके दोस्त सवी को धमकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सवी उन्हें वॉर्न कर देती है. सवी एक ड्रामा के लिए आउटफिट किराए पर लेने वाले को फटी पोशाकों के लिए फटकार लगाती है. साथ ही दो घंटे के भीतर नए कपड़े उपलब्ध कराने की बात कहती है. वहीं, नव्या, सवी से उसके डांस प्रैक्टिस को लेकर सवाल करती है. सवी कहती है कि उसने अभ्यास नहीं किया है और इस चीज को लेकर वो परेशान हो जाती है.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी को बहुच हिचकी आने लगता है और तभी ईशान वहां आ जाता है. ईशान, सवी को उसकी आंखों में देखने का आग्रह करता है और उसकी हिचकी बंद हो जाती है. वहीं, यशवंत और सुरेखा प्रतियोगिता के जजेस का स्वागत करते है. इस दौरान यशवन्त ने चारु को डॉ. ईशा के निमंत्रण के बारे में बताया और शांतनु ने कहा कि वह बीमारी के कारण उपस्थित नहीं हो सकी. शांतुन, यशवंत को कहता है कि ईशा का धैर्य का टेस्ट वो ना ले, नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं हो सकता है. यशवंत उसकी बातों को इग्नोर कर देता है. वहीं, ईशान सारी टीमों को चीटिंग ना करने की सलाह देता है. सवी को तैयार होने का निर्देश दिया गया. आयुष सवी के डांस पार्टनर के साथ बड़ा चाल चलता है और उसके पानी में कुछ मिला जाता है.
https://www.instagram.com/p/Cz_FbTYgJbM/?hl=en
सवी के खिलाफ साजिश रचेगा आयुष
ईशान कंपीटिशन शुरू होने के बाद स्टेज पर जजों का परिचय कराते हुए प्रतियोगिता की मेजबानी करते हैं. इस दौरन सवी को पता चलता है कि उसका डांस पार्टन है ही नहीं. वो अपने दोस्तों को उसे खोजने के लिए भेजती है. दूसरी तरफ सवी का डांस पार्टनर बाथरूम में गिर जाता है. वहीं, आने वाले एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि सवी और ईशान मिलकर सवी के माता-पिता विराट चव्हाण और साई जोशी के जीवन पर एक स्पेशल नाटक प्रस्तुत करेंगे. सावी इस स्किट में सईं का रोल प्ले करेंगी, जबकि ईशान विराट बनेगा. दोनों मिलकर सई-विराट की जिंदगी की कहानी एक बार दर्शकों के सामने लेकर आएंगे. ईशान भोसले कॉलेज का प्रोफेसर है और ऐसे में वो सवी के साछ नाटक में कैसे काम करेगा, दर्शक ये जरूर सोच रहे होंगे. दूर्वा और आयुष की एक बड़ी साजिश के कारण, ईशान सवी के साथ परफॉर्म करने के लिए आगे आता है.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में इस शख्स की हो रही एंट्री! ईशान की जिंदगी में आएगा नया तूफान
ईशान की जिंदगी में रीवा की होगी फिर से वापसी
गुम है किसी के प्यार में नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में सवी-रीवा से टकराती है और फिर दोनों एक-दूसरे से बात करती है. सवी उससे पूछती है कि वो किससे मिलने आई है. इसके बाद वो ईशान के बारे में बताने लगती है कि वो पहले से ज्यादा मुस्कुराने लगे है. साथ ही ये भी बताती है कि उसके लिए उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी. रीवा ये जानकर हैरान हो जाती है और उसके बाद सवी उसे ईशान के पास लेकर जाती है. ईशान उसे देखकर बिल्कुल शॉक्ड हो जाता है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार है.
https://www.instagram.com/p/Cz8XshoAUpY/?hl=en
आपने सीरियल में क्या किया मिस
अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में देखा कि यशवंत अपनी पत्नी सुरेखा से कहता है कि अच्छा होता कि ईशान की शादी रीवा से हो जाती. इसपर सुरेखा कहती है कि नहीं, रीवा एक बहुत महत्वाकांक्षी महिला है और वह ऐसी कोई महिला नहीं चाहती जो ईशान से बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हो. वहीं, शांतनु ईशा से पूछता है कि वो कॉलेज क्यों नहीं आई. ईशा उसे सारी बात बताती है कि कैसे सुरेखा ने उसकी बेइजज्ती की और उसे अन्दर आने से मना किया. शांतनु ने सुरेखा से बात करने का फैसला किया, हालांकि ईशा उसे ऐसा करने से मना कर देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










