Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान और रीवा की लवस्टोरी में ‘सवी’ बनेगी विलेन, मां सई जैसी हो जाएगी हालत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
‘गुम है किसी के प्यार में’ का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है. शो में ईशान और रीवा की लवस्टोरी दिखाई जा रही है. इधर भवानी सवी की शादी करवाने की तैयारी कर रही है. कुदरत को कुछ और मंजूर है और ईशान और सवी एक हो जाएंगे.
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक में, हम देखते हैं कि भवानी फिर से सवी (भाविका शर्मा) के लिए एक नया रिश्ता ढूंढ रही है, लेकिन ईशा मैम (मानसी साल्वी) भवानी से मिलने आती है और उनसे दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो कहीं न कहीं ये समझती हैं कि सवी आईएएस बनना चाहती है, इसलिए वे सभी सवी का साथ देती हैं. हालांकि भवानी ईशा मैम को डांटती है, उनके अतीत के बारे में ताना मारती है और उनका अपमान करती है.
बाद में, हम देखते हैं कि ईशान और रीवा बाहर जाते हैं, और रीवा ईशान को खुश करने की कोशिश करती है, लेकिन ईशान अकेला रहना चाहता है, और वह उसे दूर रहने के लिए भी कहता है. खैर, रीवा अकेली खड़ी होकर ईशान के बारे में सोचती है और बारिश में हम रीवा और ईशान के बीच एक रोमांटिक पल देखते हैं. बाद में, हम सवी को दूल्हे के माता-पिता के सामने आइटम सॉन्ग पर नाचते हुए देखते हैं, और वे सवी संग शादी तोड़ देते हैं.
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग ट्रैक में, हम एक दिलचस्प ट्रैक देखते हैं, जिसमें भवानी फैसला करती है कि वह सवी (भाविका शर्मा) की शादी करवाने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन भाग्य सवी के लिए कुछ और ही तय करता है. जैसा कि हम देखते हैं, सवि का सपना पढ़ना और पापा की तरह आईएस बनना है. खैर, हमें ट्विस्ट देखने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या सवी को भी अपने पापा जैसा जीवनसाथी मिलेगा? बता दें कि गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चलने वाला शो है, क्योंकि यह बहुत सारा ड्रामा, एक्शन, प्यार दर्शकों के लिए लेकर आता है. सवी ईशान और रीवा की जिंदगी में आएगी और दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ेगा, जिससे सवी और ईशान की शादी हो पाये.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘पाखी’ बिग बॉस 17 में लेंगी हिस्सा, कहा- मेकर्स से कॉल…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










