Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले सवी ने अपकमिंग ट्रैक से हटाया पर्दा, भाविका शर्मा बोली- सवी की खुशी निराशा…
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jan 2025 10:38 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि कियान लापता हो जाएगा. आशिका, सवी से उसके गायब होने पर सवाल पूछेगी. इस बीच भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर खुलासा किया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक काफी जबरदस्त भरा है. शो में लीप आने वाला है और इसके बाद नये कास्ट सीरियल में एंट्री ले लेंगे. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि रजत को सवी से प्यार हो गया है. वह उसे आईपीएस बनने के लिए मोटिवेट कर रहा है. दूसरी तरफ आशिका कोशिश कर रही है कि वह सवी को परिवार वालों की नजर में गिरा सकें. इस बीच भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर बात की.
भाविका शर्मा ने गुम है किसी के प्यार के अपकमिंग ट्रैक से हटाया पर्दा
गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो मेकर्स ने जारी किया जिसमें दिखाया गया कि सवी मां बनने वाली है. सवी को ये बात जब पता चलती है तो वह खुशी से झूम उठती है. इस खुशी के बारे में सवी, रजत को बताती है. सवी, रजत के साथ एक खूबसूरत फ्यूचर की कल्पना करती है. भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर बताया कि, “आने वाले एपिसोड में दर्शक सवी की खुशी को निराशा में बदलते हुए देखेंगे. उसकी जिंदगी में अप्रत्याशित घटनाएं घटेगी जो उसकी लाइफ में उथल-पुथल मचा देंगी. मातृत्व की खोज से लेकर अकल्पनीय बाधाओं से जूझने तक का उनका सफर भावनात्मक रूप से दिल को छू लेने वाला होगा.
कियान होगा लापता
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कियान लापता हो जाता है. कियान जब एक अंधेरे कमरे में वीडियो गेम खेलता हुआ दिखाई देता है, तो एक रहस्यमयी व्यक्ति उसके पास आता है, जिससे वह डर जाता है. दूसरी तरफ आशिका, सवी पर गु्स्सा करती है और उससे कियान के बारे में पूछती है. आशिका उसपर गैर-जिम्मेदार होने का आरोप लगाती है. रजत आता है और सवी से कियान के बारे में पूछता है. सवी कुछ नहीं कहती और रजत उससे गुस्से में सवाल करती है.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










