Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट 5 साल तक साथ में नहीं करेंगे काम? आयशा सिंह बोली- यह बिल्कुल सच...
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jul 2023 10:44 AM
गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह ने पति- पत्नी का किरदार निभाया था. कुछ समय सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह चल रही थी, कि चैनल ने आयशा और नील से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है, जिसमें वे अगले पांच साल तक एक साथ काम नहीं कर सकते.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में नये कास्ट की एंट्री हो गई है. दर्शकों को नयी कहानी पसन्द आ रही है, लेकिन फैंस आयशा सिंह, नील भट्ट को मिस कर रहे है. दोनों की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट थी. 2.5 साल तक लगातार काम करने के बाद आयशा ने आखिरकार ब्रेक लिया है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि चैनल ने उनसे और नील से 5 साल तक साथ ना दिखने का बॉन्ड साइन करवाया है. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी.
सई- विराट 5 साल तक साथ नहीं आएंगे नजर?
गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह ने पति- पत्नी का किरदार निभाया था. कुछ समय सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह चल रही थी, कि चैनल ने आयशा और नील से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है, जिसमें वे अगले पांच साल तक एक साथ काम नहीं कर सकते. इसपर पिंकविला से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, नहीं, यह बिल्कुल सच नहीं है. ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है. यह बिल्कुल गलत है.
https://www.instagram.com/p/CsFzgYlKbfO/
आयशा सिंह ने कही ये बात
आयशा सिंह ने बताया, गुम है किसी के प्यार में मेरी पहली लीड के रूप में मुझे दुनिया भर से अपार प्यार मिला है. लोग सई और आयशा के सपोर्ट में रहे हैं. इसलिए, यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा और सीखने का अनुभव रहा है. मैं लगातार असफलताएं देखकर आई हूं. अपने लक्ष्य के प्रति लगातार काम करने के बाद सफलता मिली है और मैंने इस यात्रा में अपने काम के प्रति ईमानदार रहना सीखा है.
https://www.instagram.com/p/CotoOMOpBbn/
नागिन 7 में नजर आएगी आयशा?
आयशा सिंह के फैंस उन्हें टीवी पर हर दिन देखना मिस कर रहे है. इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि आयशा को एकता कपूर की नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि इसपर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, अभी ऐसा कुछ भी मैंने डिसाइड नहीं किया है. कुछ ऐसा नहीं है. अभी जो भी आ रहा है ऑफर हम लोग वो देख रहे है. फिर भी जो भी बेस्ड होगा मुझे लगेगा मुझे करना चाहिए, या जो भी दिलतस्प लगेगा वो मैं करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










