Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलते ही 'सई' के हाथ लगा एकता कपूर का प्रोजेक्ट, इस शो में आएगी नजर!

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2023 6:20 AM

विज्ञापन

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम आयशा सिंह के फैंस उन्हें टीवी पर हर दिन देखना मिस कर रहे है. इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि आयशा को एकता कपूर का सीरियल मिला है. हालांकि इसपर एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

Ayesha Singh Naagin 7: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई यानी आयशा सिंह (Ayesha Singh) इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में है. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है और इससे आयशा का पत्ता कट गया है. अब वो शो छोड़ चुकी है और फैंस उन्हें नये प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब है. अब सुनने में आ रहा है कि उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है. खबरों की मानें तो आयशा को ‘नागिन 7’ का ऑफर मिला है.

आयशा सिंह को मिला नागिन 7 का ऑफर

आयशा सिंह के फैंस उन्हें टीवी पर हर दिन देखना मिस कर रहे है. इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि आयशा को एकता कपूर की नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि इसपर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, अभी ऐसा कुछ भी मैंने डिसाइड नहीं किया है. कुछ ऐसा नहीं है. अभी जो भी आ रहा है ऑफर हम लोग वो देख रहे है. फिर भी जो भी बेस्ड होगा मुझे लगेगा मुझे करना चाहिए, या जो भी दिलतस्प लगेगा वो मैं करूंगी.

https://www.instagram.com/p/CrkKRD7JOPP/?hl=en

नागिन 7 में किसकी होगी एंट्री?

सुंबुल तौकीर खान का भी नाम ‘नागिन 7’ के लिए सामने आ चुका है. सुंबुल ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था. इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही थी. हालांकि अब देखते है कि इस सीजन कौन नागिन बनती है. वैसे नागिन 6 ऑफ एयर हो रहा है. तेजस्वी प्रकाश के शो की टीआरपी गिर रही है और मेकर्स इस वजह से शो को बन्द कर रहे है. रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी एपिसोड इस वीकेंड 9 जुलाई को टेलीकास्ट किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/Cp1nKDlJFVE/?hl=en
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद ‘सई’ का क्या है फ्यूचर प्लान? आयशा सिंह बोली- महीने के अंत तक…

शो में भाविका शर्मा की एंट्री

गौरतलब है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई की बेटी सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है. सवी अब आगे की कहानी बढ़ाएगी. भाविका ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं, लेकिन साथ ही घबराई हुई भी हूं क्योंकि ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ पहले से ही अपने साथ एक विरासत रखती है. शो ने एक मानदंड स्थापित किया है, और हम वास्तव में उस ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं. हमारे पास घबराहट और खुशी के स्पर्श के साथ मिश्रित भावनाएं हैं.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट 5 साल तक साथ में नहीं करेंगे काम? आयशा सिंह बोली- यह बिल्कुल सच…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola