Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की जोड़ी क्यों टूटी? कहानी आगे क्यों बढ़ी, आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jul 2023 8:25 AM

विज्ञापन

मेकर्स ने गुम है किसी के प्यार में को मसालेदार बनाने के लिए जेनरेशन लीप लिया. सई-विराट की कमी को भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा पूरा करने की भरपूर कोशिश कर रहे है. इस बीच शो को लेकर आयशा सिंह ने बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस पर 2020 में शुरू हुआ सीरियल गुम है किसी के प्यार में जमकर टीआरपी बटोरता है. मेकर्स ने शो की कहानी बदल दी है और कास्ट भी. नील भट्ट और आयशा सिंह, विराट और सई की मुख्य भूमिका निभा रहे थे. हालांकि अब उनकी जगह भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा ने ले लिया है. इस बीच ऐसा सुनने में आया था कि मेकर्स ने शो में लीप इसलिए लिया क्योंकि उनके पास सई-विराट के जीवन में तलाशने के लिए कुछ नहीं बचा था. अब इसपर आयशा ने चुप्पी तोड़ी है.

गुम है किसी के प्यार में क्यों आया लीप?

मेकर्स ने गुम है किसी के प्यार में को मसालेदार बनाने के लिए जेनरेशन लीप लिया. सई-विराट की कमी को भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा पूरा करने की भरपूर कोशिश कर रहे है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने लीप का विकल्प चुना क्योंकि शो को पिछले कुछ महीनों से अनावश्यक रूप से खींचा जा रहा है या नहीं. इसपर ईटाइम्स से बातचीत में आयशा सिंह ने बड़ी बात कही है.

https://www.instagram.com/p/CtBEEmJppSI/?hl=en

आयशा सिंह ने कही ये बात

आयशा सिंह ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं लीप पर टिप्पणी करने की स्थिति में हूं क्योंकि यह सब मार्केट की ताकतों पर निर्भर करता है. मुझे यकीन है कि निर्माता कहानी को अधिक समझते हैं, ना कि हम अभिनेता. मुझे कोई पछतावा नहीं है, मैं खुश हूं कि कहानी आगे बढ़ रहा है और शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है.”

https://www.instagram.com/p/CrsniIdpY3K/?hl=en
Also Read: Anupama के मेकर्स को झटका, माया के बाद राखी दवे ने भी शो को कहा अलविदा! बोली- मुझे ग्रीन सिग्नल मिल गया…

सवी का रोल मिला भाविका शर्मा को

गुम है किसी के प्यार में सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है. सवी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और इसमें उसकी मदद उसकी मैम ईशा करती है. ईशा छात्रवृत्ति के आधार पर सवी को पुणे के प्रतिष्ठित भोसले संस्थान में प्रवेश दिलाने में मदद करेगी. इस बीच, भवानी नहीं चाहती कि वो इतना पढ़े-लिखे. जिस दिन उसके स्कॉलरशिप का एग्जाम होता है, उसी दिन भवानी घर पर लड़के वालों को बुलाने का प्लान बनाती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में सवी का रोल मिलने पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक सप्ताह के अन्दर…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola