ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो छोड़ने पर छलका सई का दर्द! बोली- कहानी को आगे...

Updated at : 01 Jun 2023 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो छोड़ने पर छलका सई का दर्द! बोली- कहानी को आगे...

'गुम है किसी के प्यार में' सई का किरदार आयशा सिंह निभाती है. खबरें है कि शो की कहानी आगे बढ़ने वाली है और शो के कास्ट में बदलाव आने वाला है. अब इसपर एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में है. शो की एक लीड एक्ट्रेस पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा शो को पहले ही अलविदा कह चुकी है. अब नये रिपोर्ट के अनुसार, शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ेगी और नील भट्ट और आयशा सिंह शो को अलविदा कहेंगे. अब इसपर सई ने रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा कह रही सई

‘गुम है किसी के प्यार में’ सई का किरदार आयशा सिंह निभाती है. खबरें थी कि कास्ट शो में उम्रदराज किरदार निभाने में सहज नहीं थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि सारे कलाकार फीस में बढ़ोतरी चाहते थे, लेकि अफसोस ऐसा नहीं हुआ. आयशा ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि कहानी को आगे बढ़ना है, इसलिए वो बाहर हो रही है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने कहा, बिल्कुल नहीं. कहानी को आगे बढ़ना था और बस इतना ही.

‘गुम है किसी के प्यार में’ लेगा लीप

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया, हमें लगता है कि ओरिजिनल कहानी ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और एक नयी कहानी दिखाने की जरूरत है. हम टाइम लीप पेश करने की योजना बना रहे हैं. हम मुख्य जोड़ी सहित कलाकारों को बदलने पर विचार कर रहे हैं. केवल विराट (नील भट्ट) के परिवार को बरकरार रखा जाएगा.

Also Read: Netflix Top 5 Movies: नहीं देख रहे IPL मैच, नेटफ्लिक्स की इन टॉप 5 मूवीज से करें टाइम पास, LIST
‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक

‘गुम है किसी के प्यार में’ लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शादी के बाद सई-सत्या हनीमून पर जाने वाले है. इसके लिए सत्या के परिवार ने उन्हें गोवा के लिए टिकट दी है. विराट को जब ये बात पता चलता है तो वो सई को फोन कर बुरा-भला कहता है. सई उसे समझाती है कि वो हनीमून पर नहीं जा रही औऱ ये बात सत्या सुन लेता है.

Also Read: नए संसद भवन के वीडियो में शाहरुख खान-अक्षय कुमार की आवाज सुन PM Modi हुए इम्प्रेस, कहा- सुन्दर अभिव्यक्ति

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola