GHKKPM: 20 साल के लीप के बाद शो में दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा! पाखी के बाद सई-विराट भी छोड़ेंगे शो

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 May 2023 7:04 AM

विज्ञापन

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी का रोल ऐश्वर्या शर्मा निभाती थी. शो को अब वो अलविदा कर चुकी है और रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही है. अब सुनने में आ रहा है कि शो की कहानी आगे बढ़ने वाली है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह मुख्य भूमिका निभा रही हैं. कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या ने शो को अलविदा कह दिया था. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शो में 20 साल का लीप आएगा. कहा जा रहा है कि सई, विराट और सत्या शो छोड़ देंगे.

‘गुम है किसी के प्यार में’ में आएगा लीप

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी का रोल ऐश्वर्या शर्मा निभाती थी. शो को अब वो अलविदा कर चुकी है और रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही है. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, हमें लगता है कि ओरिजिनल कहानी ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और एक नयी कहानी दिखाने की जरूरत है.

सई-विराट होंगे शो से बाहर!

आगे सूत्र ने बताया कि, हम टाइम लीप पेश करने की योजना बना रहे हैं. हम मुख्य जोड़ी सहित कलाकारों को बदलने पर विचार कर रहे हैं. केवल विराट (नील भट्ट) के परिवार को बरकरार रखा जाएगा. हालांकि इसपर मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो छोड़ने पर छलका सई का दर्द!, बोलीं- कहानी को आगे…
खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा है पाखी

ऐश्वर्या शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात की. उन्होंने कहा, यदि आप केवल एक शो से बंधे हैं, तो आप अन्य बेहतर अवसरों से चूक सकते हैं, और मैं कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती. मैंने पहले ही शो छोड़ने का निर्णय ले लिया था और यहां तक कि नोटिस पीरियड सर्व किया, उसके बाद मुझे ये शो ऑफर हुई थी.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक

‘गुम है किसी के प्यार में’ लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में सई और सत्या की शादी हो गई है. शादी के बाद सई, सत्या के घर पर आ गई है. विराट अभी तक सई को भूल नहीं पाया है और पाखी कही चली गई है. वट सावित्री की पूजा में सई ने सत्या के लिए उपवास रखा था. इस बात से विराट का दिल काफी दुखी था.

Also Read: Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Movie Review: मनोज बाजपेयी के अभिनय का एक और मास्टरस्ट्रोक सिर्फ एक बंदा काफी है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola