नए संसद भवन के वीडियो में शाहरुख खान-अक्षय कुमार की आवाज सुन PM Modi हुए इम्प्रेस, कहा- सुन्दर अभिव्यक्ति

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 May 2023 9:53 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान ने नए संसद भवन वाले वीडियो को शेयर कर अपनी आवाज में वॉइस ओवर दिया. इस वीडियो को अब पीएम मोदी ने ट्वीट किया. पीएम ने लिखा, सुन्दर अभिव्यक्ति! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई यानी आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया. नए संसद भवन का एक वीडियो पीएम ने कुछ समय पहले पोस्ट किया था. वीडियो में कोई आवाज या बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं था. पीएम ने लोगों से खास अनुरोध किया कि इस वीडियो को शेयर कर वॉइस ओवर दें. ऐसे में कई मशहूर हस्तियों और राजनीतिक नेताओं द्वारा वीडियो वॉइस ओवर कर शेयर किया गया. इसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अब पीएम ने वो वीडियोजो री-ट्वीट किया.

शाहरुख खान के वीडियो को पीएम मोदी ने किया री-ट्वीट

शाहरुख खान ने इस वीडियो को शेयर कर अपनी आवाज में वॉइस ओवर दिया. इस वीडियो को अब पीएम मोदी ने ट्वीट किया. पीएम ने लिखा, सुन्दर अभिव्यक्ति! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है. यह परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ती है. वहीं, वीडियो में शाहरुख कहते हैं, भारत का नया संसद भवन हमारी उम्मीदों का नया घर. हमारे संविधान को संभालने वालों के लिए एक ऐसा घर जहां 140 करोड़ हिंदुस्तानी एक परिवार हैं.


शाहरुख खान कहते हैं- यह नया घर…

आगे वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, यह नया घर इतना बड़ा है कि इसमें देश के हर राज्य, हर प्रदेश, गांव-शहर और कोने-कोने के लिए जगह बन सके. इस घर की बाहें इतनी चौड़ी हों कि देश की हर जाति-प्रजाति हर धर्म को प्यार कर सके. इसकी नजर इतनी गहरी हो कि देश के हर नागरिक को देख सके. जांच सके और उनकी समस्याओं को पहचान सके. जहां सत्यमेव जयते का नारा सिर्फ श्लोगन नहीं बल्कि एक विश्वास हो. जहां अशोक चक्र का हाथी-घोड़ा, शेर और खंभा सिर्फ एक लोगो नहीं बल्कि हमारा इतिहास हो.

Also Read: Netflix Top 5 Movies: नहीं देख रहे IPL मैच, नेटफ्लिक्स की इन टॉप 5 मूवीज से करें टाइम पास, LIST
अक्षय कुमार के वीडियो पर पीएम मोदी ने किया रीएक्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने उस वीडियो को भी रीट्वीट किया जिसे अक्षय कुमार ने अपने वॉइस ओवर के साथ शेयर किया था. पीएम ने लिखा, बहुत अच्छे ढंग से आपने अपने विचार व्यक्त किये हैं. हमारी नई संसद वास्तव में हमारे लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ है. यह देश की समृद्ध विरासत और भविष्य के लिए जीवंत आकांक्षाओं को दर्शाता है. वहीं, लिरिक्स राइटर मनोज मुंतशिर ने नए संसद भवन पर अपनी आवाज देते हुए कहा, मेरी आंखों से ऐसा दिखता है, नया संसद भवन.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola