Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में स्पेशल अपीयरेंस के लिए एक्ट्रेस रेखा ने ली कितनी फीस? जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेत्री रेखा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रोमो में अपनी स्पेशल उपस्थिति देंगी. कहा जा रहा है कि इस प्रोमो शूट के लिए एक्ट्रेस ने तगड़ी फीस ली है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस आज प्रोमो शूट करेगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो की 20 साल आगे बढ़ेगी, जिसे नये किरदार निभाएंगे. हालांकि अभी तक नये किरदारों के नाम रिवील नहीं हुए है. इस बीच शो वेटरेन एक्ट्रेस रेखा जी को लेकर हर तरफ छाया है, जो इसमें स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी. लेकिन क्या आप जानते है इसके लिए एक्ट्रेस ने कितना चार्ज किया.

विज्ञापन

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए रेखा ने कितना किया चार्ज?

दिग्गज अभिनेत्री रेखा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रोमो में अपनी स्पेशल उपस्थिति देगी. कहा जा रहा है कि इस प्रोमो शूट के लिए एक्ट्रेस ने करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं. रेखा इस शो की नई कहानी पेश करती नजर आएंगी. ऐसे में अपनी स्क्रीन्स पर रेखा को फिर से देख दर्शक पूरी तरह उनमें खो से जाते है.

18 जून को शूट करेंगी प्रोमो

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो रेखा 18 जून रविवार को शो का नया प्रोमो शूटिंग करेगी. प्रोमो को मुंबई में स्थित एक होटल में शूट किया जाएगा. इसमें एक्ट्रेस अगली पीढ़ी का परिचय देंगी. साथ ही, शूट को दो सेगमेंट में शेड्यूल किया गया है, जहां सदाबहार अभिनेत्री आगे की कहानी सुनाती नजर आएंगी. बता दें कि आयशा सिंह, नील भट्ट शो के लीप लेने के बाद नजर नहीं आएंगे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में रेखा की एंट्री, खूबसूरत आवाज का चलाएंगी जादू, इस दिन प्रोमो करेंगी शूट

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जा रहा?

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सई, सत्या को लेकर जर्मनी जा रही है, ताकि वो उसका इलाज करा पाए. जाने से पहले सत्या, विराट से मिलता है और सई को रोकने के लिए कहता है. वहीं, सई, सत्या और सवी के साथ चव्हाण निवास जाने का फैसला करती है, ताकि वो वीनू से मिल सकें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola