Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में रेखा की एंट्री, खूबसूरत आवाज का चलाएंगी जादू, इस दिन प्रोमो करेंगी शूट
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2023 6:28 AM
गुम है किसी के प्यार में कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक नई स्टार कास्ट को शामिल किया जाएगा. रेखा 'गुम हैं किसके प्यार में' के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो रेखा शो के लिए प्रोमो शूट करने जा रही है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक लोकप्रिय टेलीविजन डेली सोप है. जल्द ही शो की कहानी और कास्ट पूरी तरह से बदल जाएंगे. निर्माता शो में और भी ट्विस्ट और टर्न लाने के लिए तैयार हैं क्योंकि शो में जल्द ही जेनरेशन लीप देखने को मिलेगा. मेकर्स नया प्रोमो जारी करने वाले है, जिसमें नये कास्ट की झलक दिखेगी. अब फैंस के लिए एक गुडन्यूज है. दिग्गज अभिनेत्री रेखा शो में विशेष उपस्थिति देंगी. इसे लेकर नया अपडेट आया है.
गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो शूट करेंगी रेखा
गुम है किसी के प्यार में कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक नई स्टार कास्ट को शामिल किया जाएगा. अभिनेत्री रेखा ‘गुम हैं किसके प्यार में’ के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो रेखा 18 जून रविवार को शो का नया प्रोमो शूटिंग करेगी. प्रोमो को मुंबई में स्थित एक होटल में शूट किया जाएगा. इसमें एक्ट्रेस अगली पीढ़ी का परिचय देंगी. साथ ही, शूट को दो सेगमेंट में शेड्यूल किया गया है, जहां सदाबहार अभिनेत्री आगे की कहानी सुनाती नजर आएंगी.
कहानी बढ़ेगी 20 साल आगे
गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल निभा रहे थे. लेकिन कहानी 20 साल आगे बढ़ने के बाद सबने शो छोड़ने का फैसला किया है. सवी- वीनू बड़े हो जाएंगे और कहानी उनको लेकर आगे बढ़ेगी. आयशा- नील शो में उम्रदराज किरदार नहीं निभाना चाहते थे. इस वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया. ऐश्वर्या ने पहले ही शो को अलविदा कह दिया है और अब वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही है. हालांकि नील और आयशा के अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं हुआ है.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो छोड़ते ही ‘सई’ का हुआ बुरा हाल? ऑटो रिक्शा में चलने पर हुई मजबूर!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










