Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की रीवा अब नजर आएंगी इस हॉरर शो में, देखने से ही लगने लगेगा डर

Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

शो गुम है किसी के प्यार में रीवा का किरदार सुमित सिंह ने निभाया था. शो में लीप आने के बाद उनका किरदार मेकर्स ने खत्म कर दिया था. अब एक्ट्रेस नये शो में एंट्री ले रही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में जब दूसरा लीप आया था, तब एक्ट्रेस सुमित सिंह की एंट्री हुई थी. सीरियल में सुमित ने रीवा का किरदार निभाया था. रीवा और ईशान को एक-दूसरे से प्यार होता है, लेकिन किस्मत उनका साथ नहीं देती. ईशान की शादी सवी से हो जाती है. जब सात साल का लीप आया तो रीवा और ईशान का ट्रैक खत्म कर दिया गया. अब सुमित के फैंस जानकर खुश होंगे कि उसके हाथ नया प्रोजेक्ट लग गया है.

विज्ञापन

सुमित सिंह अब किस सीरियल में आएंगी नजर

एक्ट्रेस सुमित सिंह अब शैतानी रस्में में दिखेंगी. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो, एक्ट्रेस ने कहा, ”पिन्नी का किरदार निभाते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. ये सास-बहू जैसा टिपिकल शो नहीं है, बल्कि बिल्कुल अलग है. स्टोरी लाइन, थीम और को-स्टार काफी अच्छे हैं. हर एक एपिसोड के साथ आप मुझे कुछ नया करते देखेंगे और इस रास्ते मैं बहुत कुछ सीख रही हूं. पिन्नी एक भोली-भाली लड़की है, जो इस बात से अनजान है कि दुनिया में उसके लिए क्या रखा हुआ है. उसका किरदार निभाना चैलेजिंग और फायदेमंद है.”

सुमित सिंह ने अपने किरदार को लेकर क्या कहा

गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस ने अपने रोल को लेकर बताया कि, मेरी भूमिका पिन्नी को अभी भी बहुत कुछ पता लगाना है, खासकर उसके व्यक्तित्व का छिपा हुआ पक्ष, जिसके बारे में उसे खुद भी नहीं पता है. एक्ट्रेस ने कहा जैसे मेरा किरदार आगे बढ़ेगा, दर्शकों को उसे देखने में मजा आएगा. यह मेरी जर्नी की एक रोमांचक शुरुआत है. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि मैं अपकमिंग शूटिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. वहीं, आप शैतानी रस्में को स्टार भारत पर सोमवार से शनिवार को रात 10 बजे देख सकते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब विलेन बन नये शो में आएंगे नजर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola