ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस एक्टर की होगी एंट्री, ईशान-सवी की जिंदगी में क्या ये लाएगा नया तूफान?

Updated at : 10 Jul 2023 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस एक्टर की होगी एंट्री, ईशान-सवी की जिंदगी में क्या ये लाएगा नया तूफान?

स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सवी की शादी के पीछे भवानी काकू पड़ी हुई है. काकू को मानना है कि लड़कियों को ज्यादा पढ़ना नहीं चाहिए. दूसरी तरफ सवी शादी नहीं करना चाहती.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है. सई-विराट की बेटी सवी का ट्रैक अब सीरियल में चल रहा है. सवी का रोल भाविका शर्मा निभा रही है. नयी कहानी में खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे है. धीरे-धीरे कर नये कास्ट की एंट्री शो में हो रही है. अब खबरें है कि इसमें ‘बेहद 2’ फेम पारस मदान की एंट्री होने वाली है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ पारस मदान की एंट्री

स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सवी की शादी के पीछे भवानी काकू पड़ी हुई है. काकू को मानना है कि लड़कियों को ज्यादा पढ़ना नहीं चाहिए. दूसरी तरफ सवी शादी नहीं करना चाहती. वहीं, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो, सीरियल में पारस मदान की एंट्री होगी. कहा जा रहा है कि वो सवी के अपोजिट रोल निभाएंगे. हालांकि मेकर्स की ओर कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है.

ईशान-सवी की जिंदगी में लाएगा तूफान?

‘गुम है किसी के प्यार में’ को लेकर कहा जा रहा है कि सवी और ईशान की शादी होगी. ऐसे में पारस मदान क्या उनके बीच आएगा या उनका अलग किरदार प्ले करेगा, इसपर सस्पेंस बरकरार है. बता दें कि पारस मदान सीरियल किस देश में है मेरा दिल, निशा और उसके कजिन्स, कुबूल है, बेहद 2 में काम कर चुके है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर निकला अजगर, ‘ईशान’ ने शेयर किया खतरनाक VIDEO, यूजर्स बोले- हे भगवान…

नील भट्ट ने कही ये बात

इंडिया फोरम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, नील भट्ट से जनरेशन लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में के पहले एपिसोड पर उनके विचार पूछे गए. कहानी और शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, नील ने जेनरेशन लीप के बाद पहले एपिसोड के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की. उन्होंने कहा, “मुझे यह पसंद आया.” उन्होंने ये भी कहा कि शक्ति और मैंने साथ में ही करियर की शुरुआत की थी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट 5 साल तक साथ में नहीं करेंगे काम? आयशा सिंह बोली- यह बिल्कुल सच…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola