ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद परम सिंह निभाएंगे ये किरदार, सामने आ गया ये डिटेल

Updated at : 24 Jan 2025 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद कौन से स्टार्स लीड रोल निभाएंगे, इसकी जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है. अब जाकर एक मेल लीड का नाम सामने आया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आने वाला है. कहा जा रहा है कि लीप के बाद शो में सनम जौहर और परम सिंह एंट्री लेंगे. हालांकि उनके नाम पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है. इस बीच सुनने में ये भी आ रहा है कि बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने प्रोमो भी शूट कर लिया है. अब ये डिटेल्स सामने आई है कि परम का शो में क्या रोल होगा.

गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद कौन निभाएगा लीड रोल

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद परम सिंह गायनोलॉजिस्ट का रोल प्ले करेंगे. परम कहानी को एक नया ट्विस्ट मिलेगा. लीप के बाद शो में सनम जौहर और परम सिंह होंगे, जबकि एक फीमेल लीड होगी. सनम पुलिस ऑफिसर और सिंगर के किरदार में नजर आएंगे. फैंस को इंतजार है कि मेकर्स इससे पर्दा कब हटाएंगे.

सवी खाएगी ये कसम

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, रजत के सामने कियान को लेकर बात करने का फैसला करती है. आशिका, भाग्यश्री को बताती है कि कियान की आखिरी इच्छा अपने परिवार को देखने की थी. ठक्कर परिवार में सवी, रजत से बात करने की जिद्द करती है और कियान के किडनैपर को लेकर बताती है. भाग्यश्री, सवी पर इल्जाम लगाती है कि वह सारा दोष किसी और के ऊपर लगा रही है. सवी ने जो पहले तलाक के पेपर्स पर साइन किए थे, भाग्यश्री उसका इस्तेमाल अब कर रही है. सवी को घर से निकाल देती है. सवी कसम खाती है कि वह कियान के हत्यारे का पता लगाकर रहेगी.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola