Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत के हाथ लगा नया शो? हितेश भारद्वाज ने कहा- मेरे करियर के लिए बहुत…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

hitesh Bharadwaj new show

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में फेम हितेश भारद्वाज के फैंस जानना चाहते हैं कि उनका अगल प्रोजेक्ट कौन सा होगा. अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में है. सीरियल की टीआरपी काफी कम हो गई है और कुछ हफ्तों से सीरियल टॉप 5 में अपनी जगह बना नहीं पाया. कुछ महीने पहले ही शो में लीप आया और पूरी स्टारकास्ट बदल गई. लीप से पहले शो का चेहरा भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज थे, जो सवी और रजत की किरदार निभाते थे. अब रजत तो शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहते हैं.

हितेश भारद्वाज अब किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर?

हितेश भारद्वाज ने गुम है किसी के प्यार में रजत ठक्कर का किरदार निभाया था. फैंस ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था. अब उनका अगला शो कौन सा होगा, इसपर उन्होंने टेली चक्कर से बात की. एक्टर ने कहा, नहीं, मैं कोई ब्रेक नहीं ले रहा. मैं बहुत जल्द वापस आऊंगा. जो भी मेरे पास आ रहा है, मैं उसे सुन रहा हूं और जो प्रोसेस है उससे गुजर रहा हूं. जितना प्यार हितेश को मिला है, एक एक्टर के तौर पर, रजत के तौर पर, वह मेरे और मेरे करियर के लिए बहुत ज्यादा शानदार है. मुझे ऐसा लग रहा है, अभी जो भी आएगा वह अच्छा ही आएगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

जानें गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

वहीं, गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील, मुक्ता को मोहित के आखिरी इच्छा के बारे में बताता है. वह कहता है कि वह तेजू से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. मुक्ता ये सुनकर हैरान हो जाती है. नील स्वीकार करता है कि मुक्ता के लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल हो सकता है. नील एक शॉकिंग खुलासा करता है कि जिस दिन मोहित की मौत हुई, उसने नील को फोन करके अपनी आखिरी इच्छा बताई थी कि वह तेजू से शादी कर लें. मुक्ता के सामने अब ये राज खुल गया कि नील, तेजू से प्यार करता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola