Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस दिन से भाविका शर्मा नजर आएंगी शो में? रजत नहीं, इन 2 एक्टर्स के साथ करेंगी रोमांस

Bhavika Sharma in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नया ट्विस्ट आने वाला है और इसके लिए फैंस काफी उत्साहित है. शो में भाविका शर्मा दोबारा से आ रही है. एक्ट्रेस जल्द ही शो के लिए प्रोमो शूट करेंगी.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा की एंट्री के बारे में जानकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए हैं. खबरें है कि वह वैभवी हंकारे की जगह लेगी, लेकिन वैभवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके किरदार की मौत होने वाली है. वैभवी ने साथ में ये भी बताया कि उन्हें भाविका रिप्लेस नहीं कर रही है. दूसरी तरफ भाविका के फैंस जानना चाहते हैं कि वह किस दिन से शो में दिखेंगी. अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.
‘गुम है किसी के प्यार में’कब से नजर आएंगी भाविका शर्मा?
भाविका शर्मा शो का हिस्सा पहले थी, लेकिन नये सीजन में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया था. अब इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों की मानें तो वह ”नये सीजन के पहले प्रोमो की शूटिंग के लिए तैयार हैं. भाविका, परम सिंह और सनम जौहर के साथ नये प्रोमो की शूटिंग करेंगी. साथ ही अगले 3-4 दिनों में चैनम प्रोमो जारी कर देगा.” हालांकि कब से नया सीजन शुरू होगा, इस बारे में जानकारी नहीं है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ क्या दिखाया गया
‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया गया कि तेजू को नील के बारे में पता चलता है कि वह एक अच्छा सिंगर है. दोनों साथ में गाना गाते हैं और दर्शक उनकी आवाज सुनकर काफी इम्प्रेस हो जाते हैं. ऋतुराज उन्हें साथ में देखकर काफी जलता है. हालांकि लीना और भूषण को तेजू का ऐसे सॉन्ग गाना पसंद नहीं आता है. इस वजह से तेजू को वह डांटती है. दूसरी तरफ मुक्ता, तेजू और नील को शादी के बाद वाले रस्मों को पूरा करने के लिए अपने घर बुलाती है. मुक्ता, लीना को फोन कर इस बारे में बताती है और उन्हें तेजू और नील को घर भेजने के लिए कहती है. वह जोर देकर कहती है कि मुक्ता को खुद अपनी बेटी से समझदारी से बात करनी चाहिए।
यहां पढ़ें- ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










