Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में काम करने पर अजय सिंह चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- श्रीचंद गोयल बन…

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :10 May 2025 2:06 PM
विज्ञापन
Ajay Singh Chaudhary on working in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ajay Singh Chaudhary on working in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में काफी बदलाव देखने को मिले है. सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. इसके अलावा अजय सिंह चौधरी भी नेगिटिव रोल में आ रहे हैं. अब उन्होंने अपने कैरेक्टर को लेकर बात की है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. हाल ही में शो में कई सारी नई एंट्रीज हुई है, जिसमें भाविका शर्मा और अजय सिंह चौधरी का नाम शामिल है. अजय शो में नेगिटिव रोल में दिखाई देंगे. अब एक्टर ने अपने रोल को लेकर बात की है.

गुम है किसी के प्यार में अपनी भूमिका को लेकर क्या बोले अजय सिंह चौधरी

अजय सिंह चौधरी ने सीरियल में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं श्रीचंद गोयल की भूमिका निभा रहा हूं, जो अपने स्वयं के उद्देश्यों के साथ एक शक्तिशाली बिजनेसमैन है. वह एक प्रभावशाली व्यक्ति है और उसकी उपस्थिति सवी (भाविका शर्मा), रजत (हितेश भारद्वाज) और उनके परिवार के जीवन को कैसे प्रभावित करती है, इसका अपकमिंग ट्रैक में पता चलेगा.”

शो की गिरती टीआरपी पर क्या बोले अजय चौधरी

यह देखते हुए कि शो में हाल ही में बड़े बदलाव हुए हैं. इसका रेटिंग पर काफी असर पड़ा है. इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, “कोई भी शो जो लंबे समय तक चलता है, उसके कलाकारों और कहानी में स्वाभाविक रूप से बदलाव देखने को मिलते हैं, लेकिन गुम है किसी के ट्रैक रिकॉर्ड और दर्शकों के साथ इसके गहरे जुड़ाव को देखते हुए, मैं इससे जुड़ने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं. हर निर्माता अपने शो को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है और निर्माता बिल्कुल यही कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola