Friday OTT Releases: इस वीकेंड पर नहीं होगी बोरियत, रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Aug 2025 1:23 PM
Friday OTT Releases
Friday OTT Releases: शुक्रवार रोमांचक नई रिलीज लेकर आ रहा है. जहां एक ओर "कुली" और "वॉर 2" सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं, वहीं कुछ नई फिल्में और वेब सीरीज 15 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रही है. इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर देखा जा सकता है.
Friday OTT Releases: 79वां स्वतंत्रता दिवस करीब है और लंबा वीकेंड भी है. अगर आप भी नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं. इस वीक जानकी वी वर्सेज केरल राज्य, गुड डे, नाइट ऑलवेज कम्स और तेहरान शामिल है.
JSK – Janaki V vs State of Kerala on ZEE5
प्रवीण नारायणन की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जेएसके – जानकी वी वर्सेज केरल राज्य’ 15 अगस्त, 2025 को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसे जी 5 पर एंजॉय किया जा सकता है. इसकी IMDb रेटिंग 7.2 है और इसमें सुरेश गोपी, अनुपमा परमेश्वरन और दिव्या पिल्लई मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Good Day: Tamil thriller on SunNxt
एन अरविंदन की ओर से निर्देशित, तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर ‘गुड डे’ 15 अगस्त, 2025 को सननेक्स्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म में काली वेंकट, भगवती पेरुमल, नंदिनी मैना, जीवा सुब्रमण्यम जैसे स्टार्स हैं.
Night Always Comes: Netflix
बेंजामिन कैरन की क्राइम ड्रामा थ्रिलर ‘नाइट ऑलवेज कम्स’ 15 अगस्त, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें वैनेसा किर्बी, जेनिफर जेसन लेह, जैक गॉट्सजेन, स्टीफन जेम्स, जेनिफर लैनियर और एरिन वे जैसे कलाकार शामिल हैं.
Tehran On ZEE5
जॉन अब्राहम की “तेहरान” अरुण गोपालन की ओर से निर्देशित एक धमाकेदार थ्रिलर फिल्म है. यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इजराइल और ईरान के बीच तनाव की बैकग्राउंड पर आधारित है.
Saare Jahan Se Accha On Netflix
प्रतीक गांधी स्टारर ‘सारे जहां से अच्छा: द साइलेंट गार्डियंस’ गौरव शुक्ला की ओर से निर्मित एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जिसका प्रीमियर 13 अगस्त, 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा.
The Echoes of Survivors: Inside Korea’s Tragedies On Netflix
“द इकोज ऑफ सर्वाइवर्स: इनसाइड कोरियाज ट्रेजेडीज़” एक डॉक्यू सीरीज है, जिसमें कोरिया के सबसे काले दौर से गुजरे लोगों को दिखाया गया है. यह नेटफ्लिक्स पर आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










