Friday OTT Releases: इस शुक्रवार बोरडम को कहें बाय‑बाय, देखें OTT पर धांसू फिल्में और वेब सीरीज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Apr 2026 8:07 AM

विज्ञापन

शुक्रवार OTT रिलीज 10 अप्रैल, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday OTT Releases: अगर आप इस वीकेंड घर बैठने वाले हैं और कोई प्लान नहीं है, तो टेंशन मत लीजिए. क्योंकि हम आपके लिए इस शुक्रवार OTT पर रिलीज होने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप आराम से अपने घर के काउच पर बैठकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Friday OTT Releases 10 April 2026: अगर आप पढ़ाई, काम की टेंशन या घर के झंझट से थोड़ी देर के लिए खुद को ब्रेक देना चाहते हैं, तो इस शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 में OTT पर कई नई फिल्में और शोज रिलीज हो रहे हैं. इन्हें आप आराम से अपने मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर देख सकते हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में हर मूड के लिए कुछ‑न‑कुछ मिलेगा, चाहे रोमांटिक-थ्रिलर हो या एक्शन-ड्रामा. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं इस हफ्ते कौन‑कौन सी फिल्में और शोज देखने लायक हैं.

Tu Yaa Main – Netflix (10 अप्रैल)

इस रोमांटिक-सर्वाइवल थ्रिलर की कहानी दो बिल्कुल अलग तरह के इन्फ्लुएंसर्स के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रिप अचानक डरावनी मोड़ ले लेती है. दोनों 20 फीट गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक खतरनाक मगरमच्छ भी मौजूद है. अब उन्हें अपनी जिंदगी के लिए लड़ना है और साथ ही अपनी पर्सनल समस्याओं का सामना भी करना है. इसे बेजॉय नंबियार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नहीं हुई थी, लेकिन अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को तैयार है.

कास्ट: आदर्श गौरव, शनाया कपूर, अमृथा श्रीनिवासन

O Romeo – Amazon Prime Video (10 अप्रैल)

यह एक एक्शन और रोमांस से भरपूर ड्रामा है. कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की है, जहां एक कॉन्ट्रैक्ट किलर और एक दुखी महिला साथ मिलकर बदला लेते हैं. इससे खतरनाक परिस्थितियां पैदा होती हैं. फिल्म पहले रेंटल मोड में रिलीज हुई थी, अब यह फ्री स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है.

कास्ट: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी

Outcome – Apple TV+

यह एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें एक हॉलीवुड अभिनेता ब्लैकमेलिंग का सामना करता है. कहानी में वह अपने अतीत की गलतियों, पहचान और व्यक्तिगत बदलावों के साथ जूझता है.

कास्ट: कीनू रीव्स, हिल, मैट बोमर और कैमरून डियाज

Main Woh Aur Fuji – SonyLIV

यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक कपल अलग हो जाता है. सालों बाद जापान में उनकी मुलाकात होती है और वे अपने अतीत और भविष्य को लेकर जरूरी फैसले लेते हैं.

कास्ट: ललित प्रभाकर, मृण्मयी गोडबोले

Thrash – Netflix

इस सर्वाइवल थ्रिलर की कहानी में एक भयंकर तूफान के दौरान तटीय शहर के लोग बाढ़ और भुखमरी के शिकार शार्कों से बचने की कोशिश करते हैं.

कास्ट: फोबे डेनेवर, एलायला ब्राउन, व्हिटनी पीक

यह भी पढ़ें: TMKOC के ‘टप्पू’ राज अनादकट की टीवी पर वापसी, 4 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola