TMKOC के 'टप्पू' राज अनादकट की टीवी पर वापसी, 4 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Apr 2026 4:28 PM
राज अनादकट और खुशी दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद राज अनादकट अब नए शो से टीवी पर वापसी कर रहे हैं. जानें उनके नए शो, को-स्टार और रोल की पूरी डिटेल्स.
TMKOC फेम राज अनादकट, जिन्हें लोग ‘टप्पू’ के नाम से जानते हैं, अब करीब 4 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने 2022 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ा था, जिसके बाद फैंस उन्हें काफी समय से मिस कर रहे थे. इस शो में उन्होंने टिपेंद्र जेठालाल गड़ा यानी टप्पू का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. अब खबर है कि वह एक नए शो में लीड रोल में नजर आएंगे, जिससे फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके अपकमिंग शो से जुड़ी पूरी डिटेल्स.
नए शो में क्या खास है?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, राज अनादकट अब Sony Sab के एक नए शो में लीड रोल में नजर आएंगे. इस शो को Inspire Films बना रही है, जो पहले भी कई अच्छे शोज बना चुकी है. खास बात यह है कि इस बार राज कॉमेडी से हटकर एक अलग तरह का किरदार निभाते दिखेंगे, जिससे दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा. इसे उनके करियर का एक बड़ा और नया कदम माना जा रहा है.
किसे किया रिप्लेस?
इसी रिपोर्ट के अनुसार, इस नए शो में राज ने अविनाश मिश्रा की जगह ली है. अविनाश पहले इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे और उन्होंने ‘इश्कबाज’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. वह ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आ चुके हैं. अब उनकी जगह राज को लीड रोल में लिया गया है, जो उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है.
किसके साथ दिखेंगे?
इस शो में राज अनादकट के साथ खुशी दुबे नजर आ सकती हैं. खुशी दुबे पहले कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जैसे ‘दिल धड़कने दो’ और ‘नागिन’. यह जोड़ी दर्शकों के लिए बिल्कुल नई होगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
तारक मेहता के बाद कहां नजर आए थे?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद राज अनादकट ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात’ में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम होता था. इस शो की कहानी एक गुजराती लड़की की जिंदगी के आसपास घूमती है, जो अपने परिवार और रिश्तों को संभालती है. इसमें राज ने केशव का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










