Four More Shots Please Season 2 Trailor: दोस्‍ती और रोमांस… इस कहानी में है बोल्‍डनेस का नया शॉट, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Four More Shots Please : लॉकडाउन के माहौल में अमेजन प्राइम ने अपने सब्सक्राइबर्स को एक नया तोहफा दिया है. चार लड़कियों की दोस्‍ती को बयां करती ‘फोर मोर शोट्स प्लीज!’ (Four More Shots Please) ने अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर ली है.

विज्ञापन

लॉकडाउन के माहौल में अमेजन प्राइम ने अपने सब्सक्राइबर्स को एक नया तोहफा दिया है. चार लड़कियों की दोस्‍ती को बयां करती ‘फोर मोर शोट्स प्लीज!’ (Four More Shots Please) ने अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर ली है. य‍ह सीरीज 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा. सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू, लिसा रे, प्रीतिक बब्बर, मिलिंद सोमन और अन्य कलाकारों से सजी इस शो का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा किया गया है. इस सीज़न का निर्देशन नुपुर अस्थाना ने किया है.

विज्ञापन

2019 की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली पहली सीरीज में चार लड़कियों से परिचित करवाया गया था, जो सपनों की नगरी मुंबई में दोस्ती, टकीला शॉट्स के साथ जीने और प्यार करने के साथ-साथ अपनी खुशियों को खोजने की कोशिश करती हैं.

इस दूसरे सीजन में दोस्‍ती के साथ बोल्‍ड रोमांस भी है. इन खूबसूरत लड़कियों को इस्तांबुल के लुभावने शहर में रीयूनियन दिखाया जाएगा, जो एक बार फिर से, एक दूसरे की ज़िंदगी में एंट्री करने के लिए तैयार है. समीर के अलावा शिबानी दांडेकर भी दूसरे सीज़न में फोर मोर शॉट्स के कलाकारों में शामिल हुईं हैं.

पिछले सीज़न की उल्लेखनीय सफलता के साथ, शो के दूसरे सीज़न में ये चार युवतियों मायानगरी मुंबई में अपनी बदलती ज़िंदगी और शहर के बीच अपनी दोस्ती, जीवन, प्यार, महत्वाकांक्षा और आजादी की खोज करती है. ‘फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!’ का दूसरा सीजन 200 देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तेलुगु और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.

बता दें कि इस सीरीज का पिछला सीजन काफी पसंद किया गया था. ट्रेलर को अमेजन प्राइम इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा शानदार रिस्‍पांस मिल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola